Author: amitkumarofficial7766@gmail.com

  • कच्चे चावल खाने से नुकसान (chawal khane ke nuksan)

    हर व्यक्ति की अलग-अलग आदत होती है वैसे ही कुछ लोगों को कच्चे चावल खाने की आदत होती है क्या आपको पता है कच्चे चावल खाने से नुकसान हो सकते हैं और इससे कई प्रकार की बीमारियां और रोग उत्पन्न होते हैं जो व्यक्ति की सेहत के लिए अच्छा नहीं है इस लेख में हम जानेंगे कच्चे चावल खाने से नुकसान (chawal khane ke nuksan)

    कच्चे चावल की आदत क्यों पड़ती है

    जिस किसी में खून की कमी है (Anemia) उसे नॉन फूड चीज खाने का मन करता है मिट्टी, चावल चौक ,पेपर आदि इस स्थिति को पीका डिसऑर्डर कहते हैं
    कई बार ज्यादा तनाव चिंता में रहने से व्यक्ति को बार-बार चबाने से अच्छा लगता है जिससे उसे सुकून मिलता है
    कुछ लोगों में यह आदत बचपन से होती है और जैसे-जैसे वह बड़े होते हैं यह आदत छूट नहीं पाती
    प्रेगनेंसी के समय औरतों में हार्मोन बदलने की वजह से गैर खाद्यय पदार्थ खाने की इच्छा होती है जैसे कच्चे चावल
    ज्यादातर लोगों को कच्चे चावल खाने से नुकसान के बारे में पता नहीं होता उन्हें खाने के बाद पचने में कितना समय लगता है वे नहीं जानते हैं

    कच्चे चावल खाने से नुकसान (chawal khane ke nuksan)

    1. पाचन तंत्र में समस्या (digestion issues)

    कच्चे चावल खाने से नुकसान

    कच्चे चावल पचने में काफी समस्या आती है क्योंकि इनमें स्टार्च हार्ड रूप में होता है और हमारी बॉडी को इसे तोड़ने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है और पचाने वाले एंजाइम पूरी तरह से पचा नहीं पाते है कच्चे चावल में lectins नाम का प्रोटीन होता है जो पाचन तंत्र की भीतरी दीवार को नुकसान पहुंचता है इसे IBS (irritable bowel syndrome) जैसी समस्या हो जाती है
    अन्य समस्याएं जैसे- पेट दर्द, तेजाब बनना, पेट फूलना ,कब्जी, गैस आदि

    2. कीड़े लगना (intestinal worms)

    कच्चे चावल में कई प्रकार के विषाणु कीड़े और उनके अंडे हो सकते हैं जो कीड़े लगने का कारण बनते हैं ये कीड़े के प्रकार के होते हैं जैसे- roundworms, tapeworm,hookworm आदि और कीड़े लगने के लक्षण पेट में जलन ,वजन घटना ,शरीर में कमजोरी खुजली होना आदि

    3. जहरीला खाना (food poisoning)

    आज के समय चावल की खेती में उर्वरक, पेस्टिसाइड और कीटनाशक आदि दवाइयां का भारी मात्रा में उपयोग किया जाता है जिससे चावल में जहरीले तत्व की मात्रा बढ़ जाती है और कच्चे चावल खाने से वे जहरीले तत्व सीधे आपके शरीर में पहुंचते हैं जिससे शरीर में की प्रकार की समस्या होने लगती है जैसे- उल्टी आना, दस्त लगना ,पेट का संक्रमण ,पानी की कमी आदि

    4. दांतों का टूटना (tooth damage)

    कच्चे चावल सख्त होते हैं इन्हें रोज चबाने से दांतों को नुकसान होने लगता है दांतों की पॉलिश खराब होती है दांतों में एनिमल स्क्रप होने लगते हैं दांत कमजोर होकर टूटने लगते हैं

    5. पोषक तत्व की कमी (Nutrient absorption)

    कच्चे चावल खाने से नुकसान

    कच्चे चावल शरीर में Antinutrients को बढ़ाते हैं जिससे आयरन मैग्नीशियम कैल्शियम जैसे तत्व शरीर में ऑब्जर्व नहीं होते है
    कच्चे चावल खाने से बॉडी में आयरन की कमी होने लगती है और बच्चों में कच्चे चावल खाने की वजह से जिंक की कमी हो जाती है जिससे उनकी हाइट नहीं बढ़ती शरीर में पोषक तत्व एब्जॉर्ब न होने की वजह से हड्डियां कमजोर , बेहोशी ,बाल झड़ना जैसी समस्या होने लगती है

    6. वजन घटना या बढ़ता (rapid weight gain & lose)

    कच्चे चावल खाने से मेटाबॉलिज्म खराब होने लगता है कच्चे चावल में कैलरी ज्यादा और रॉ स्टार्च होता है जो चर्बी में बदल जाता है अगर कच्चे चावल ज्यादा खाते हैं तो पाचन खराब होने लगता है बॉडी पोषक तत्व ग्रहण नहीं कर पाती जिससे वजन कम होने लगता है और शरीर में कमजोरी आ जाती है

    7. ब्लड शुगर बढ़ना (Diabetes risk)

    कच्चे चावल में हाई ग्लाइसेमिक स्टार्च होता है जिस कारण रोज कच्चे चावल खाने से शुगर लेवल बढ़ता है और इन्सुलिन रेसिटेंस होता है प्री डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आपको कच्चे चावल नहीं खाने चाहिए

    8. पथरी की समस्या (kidney stone)

    कच्चे चावल खाने से खनिज बैलेंस बिगड़ जाता है और मेटाबॉलिज्म किडनी को ओवर वर्क करते हैं जिससे किडनी स्ट्रेन, यूरिक एसिड लेवल, पथरी का रिस्क बढ़ जाता है

    9. Pics disorder

    कच्चे चावल खाने से नुकसान

    अगर आपको कच्चे चावल खाने की इच्छा होती है तो आप पिका डिसऑर्डर से ग्रसित है इसमें कच्चे चावल , चॉक, मिट्टी आदि खाने की तलब उठती है जिस कारण लिवर डैमेज ,ब्लड इंफेक्शन, पाचन समस्या होने लगती है

    Read More : वजन बढ़ाने के लिए देसी डाइट ( Desi diet plan for weight gain )

    कच्चे चावल में पाए जाने वाले नुकसानदायक तत्व

    Physics acid – यह पोषक तत्व ग्रहण होने से रोकता है
    Bacillus cereus bacteria – फूड पॉइजनिंग के लिए जिम्मेदार
    Hard resistant strach – पाचन संबंधी समस्या
    Chemical residues

    कच्चे चावल खाना कैसे छोड़े

    • आयरन सप्लीमेंट लेना शुरू करें इसे आप एनीमिया से बचेंगे
    • चावल की जगह स्ट्रेस रिलीफ फूड गु, चना, नट्स, मखाना आदि खाएं
    • शुगर फ्री चिंगम खाएं इससे कच्चे चावल खाने की इच्छा कम होगी
    • अपनी डाइट में आयरन फूड को शामिल करो पालक, चुकंदर, चना राजमा आदि
    • चावल को अपने से दूर रखें ऐसी जगह रखें जहां आपको आसानी से न मिल सके
    • डॉक्टर से मिलकर अपनी सीबीसी जांच जरूर करवाए जिससे शरीर में कौनसे पोषक तत्व की कमी है उसका पता चल सके
  • अच्छी नींद के लिए क्या करें | 10 Home Remedies for Sleep

    रात के 2:00 बज गए हैं और अभी भी नींद नहीं आ रही है और आप बस करवटें बदल रहे हो और सुबह उठने के बाद शरीर में सुस्ती छाई हुई है और शरीर थका हुआ महसूस हो रहा है तो आईए इस लेख में जानते हैं अच्छी नींद के लिए क्या करें ( Home Remedies for Sleep ) आज के तनाव भरे जीवन में अच्छी नींद एक लग्जरी बन गई है

    सब को बता है अच्छी नींद जरूरी है पर नींद ही नहीं आती और आती है तो बीच-बीच में टूट जाती है और बिना अच्छी नींद के न दिमाग काम करते हैं न हीं शरीर सेहत और खराब हो जाती है
    अगर आप अपने गुड नाइट को गुड स्लीप में बदलना चाहते हैं तो अच्छी नींद के लिए क्या करें यह लेख आपके लिए हैं

    अच्छी नींद की जरूरत क्यों है

    • नींद बस एक टाइम पास नहीं है यह एक प्रक्रिया है जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करती है
    • सोते समय हमारे मसल, टिशू, सेल्स के दिनभर की टूट फुट रिपेयर होती है नींद हमारी बॉडी रिपेयर का काम करती है
    • हमारा दिमाग दिन भर काम करता है और मेमोरी को स्टोर करता है अच्छी नींद हमारे दिमाग को तेज करती है
    • अच्छी नींद हमारे ग्रोथ हार्मोन व स्ट्रेस हार्मोन को नियंत्रित रखती है कम नींद की वजह से हार्मोन अनियंत्रित होने लगते हैं
    • रोज 7- 8 घंटे की नींद लेने से हमारा प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है

    नींद न आने के करण (villains of sleep)

    अच्छी नींद के लिए क्या करें | Home Remedies for Sleep

    1. चिंता और तनाव (stress full mind)

    नींद न आने का मुख्य कारण तनाव में रहना आज के समय हर इंसान को किसी न किसी बात को लेकर चिंता रहती है चाहे वह रिलेशनशि की समस्या हो भविष्य की प्लानिंग हो या फिर पिछली यादों को लेकर जब हमारा दिमाग सोते समय यह सब सोच रहा होता है तो उसे रेस्ट करने का समय नहीं मिलता है हमारा दिमाग एक्टिव मूड में रहता है जिस कारण हमें नींद आने में परेशानी होती है

    2. गैजेट की समस्या (blue light problem)

    हमारा मोबाइल लैपटॉप टीवी यह सब ब्लू लाइट इंगित करते हैं आज के समय हर कोई इन गैजेट में घुसा हुआ है सब सोते उठते हर समय बस मोबाइल पर लगे हुए है हमारे दिमाग में एकहार्मोन होता है Melotonin जो एक स्लिप हार्मोन है यह अंधेरा होने पर रिलीज होता है और बॉडी को संकेत करता हैं कि सोने का समय हो गया

    3. गलत रूटीन (wrong lifestyle)

    हमारे शरीर को रूटीन में रहना पसंद है एक बायोलॉजिकल घड़ी हमारे अंदर होती है जब हमारा सोने का समय निर्धारित नहीं होता कभी हम 9:00 बजे या 12:00 सोते हैं तो यह घड़ी कंफ्यूज हो जाती है जिससे नींद आने में दिक्कत होने लगती है

    4. गलत खान- पान (Diet mistake)

    अच्छी नींद न आने का एक कारण गलत खान-पान भी है शाम को कॉफी व चाय पीना जिससे शरीर में कैफ़ीन की मात्रा बढ़ जाती है और रात को ज्यादा खाना खा लेना जिसे बॉडी को पचाने में समय लगता है और शराब व नशों का सेवन करना आदि

    5. शारीरिक सक्रीयता की कमी (less activity)

    अच्छी नींद के लिए क्या करें | Home Remedies for Sleep

    पूरे दिन कुर्सी पर बैठे रहना ऐसा कोई भी काम न करना जिससे कैलरी बर्न हो यानी दिनचर्या में एक्टिविटी की कमी जब तक हमारी बॉडी थकेगी नहीं हमें अच्छी नींद नहीं आएगी

    Read More : तेजी से वजन बढ़ने का कारण (Rapid weight gain in hindi)

    अच्छी नींद के लिए क्या करें (Home Remedies for Sleep)

    फिक्स रूटीन (sleep schedule)

    अपने सोने का एक फिक्स समय निर्धारित करो उसी टाइम सो और एक फिक्स समय पर उठो इससे बॉडी क्लॉक एक रूटीन में आ जाती है और नींद आसानी से आने लगती है

    मोबाइल से दूर (screen time)-

    सोने से पहले फोन चलाना नींद ना आने का मुख्य कारण है सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल स्क्रीन को देखना बंद कर दे और उन्हें बेड से दूर रखें ताकि आप इनका उपयोग न कर सके

    आरामदायक बेडरूम (peaceful room)-

    हमारा कमरा जितना शांत और डार्क हो उतनी अच्छी नींद आएगी कमरे में लाइट कम रखे और कमरे का तापमान सामान्य होना चाहिए बेड का गद्दा मुलायम और कोमल हो और कमरे का उपयोग ज्यादातर बस सोने के लिए करें

    रात का खाना (dinner)-

    रात का भोजन हल्का और कम ही खाएं ज्यादा खाने से सोने में दिक्कत आती है रात में ज्यादातर खिचड़ी, चावल , दाल आदि खाएं तला हुआ खाना खाने से बचें

    योग (meditation)-

    सोने से पहले अगर आप 10-15 मिनट योग करते हैं तो उससे दिमाग शांत होता है और नींद अच्छी आती है योग में प्राणायाम करना अच्छा रहता है

    कैफ़ीन व निकोटिन (caffeine & nicotine avoid)-

    अच्छी नींद के लिए क्या करें | Home Remedies for Sleep

    चाय कॉफी और सिगरेट ये सब नींद के दुश्मन होते हैं शाम के 4:00 बाद कॉफी और चाय न पिए इसके बजाय ग्रीन टी पीना अच्छा रहता है

    व्यायाम (exercise)-

    आप रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए एक्सरसाइज करने से कैलरी बर्न होती है जिससे हमारे मसल थक जाते हैं और मसल को रिकवर करने के लिए बॉडी को आराम की जरूरत होती है जिससे नींद जल्दी आती है

    दिमाग शांत (Mind relax activity)-

    अगर हमारा दिमाग सोते समय एक्टिव है तो नींद नहीं आती क्योंकि दिमाग में हजारों विचार चल रहे होते हैं इससे बचने के लिए सोने से पहले किताबें पढ़ सकते हैं और धीमा म्यूजिक सुने इससे दिमाग शांत होता हैं और अच्छी वह गहरी नींद आती है

    दिन में सोना (daytime nap)-

    कुछ लोगों को दिन में सोने की आदत होती है जिस वजह से रात में सोने में दिक्कत आती है इसलिए दिन में सोना बंद करें नहीं तो सोने का टाइम कम कर दें जिससे रात में सोने में कोई दिक्कत ना हो

    अच्छी नींद के लिए योगासन-

    बालाआसन (child pose)- ये स्ट्रेस को कम करता है
    विपरीताकरनी आसन (leg up)– इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है
    श्वसन (corpse pose)– दिमाग व शरीर शांत रहता है
    इससे तनाव व थकान कम होती है

    निष्कर्ष (conclusion)

    इस लेख में जाना अच्छी नींद के लिए क्या करें आप इन उपायों को अपनाकर अच्छी नींद ले सकते हैं और इन उपयोग को 10-15 दिन रोज करें तब कहीं जाकर आपको फर्क दिखेगा एक दिन करने से कुछ नहीं होगा

  • तेजी से वजन बढ़ने का कारण (Rapid weight gain in hindi)

    आपने नोटिस किया होगा पिछले कुछ हफ्तों मैं आपका वजन तेजी से बढ़ गया है अगर जवाब हां है तो आप भी मोटापे के शिकार हो गए हैं आज की रफ्तार भरी जिंदगी में स्ट्रेस बदलता खान-पान और सुस्त जीवन शैली से ये हो सकता है
    इस लेख में तेजी से वजन बढ़ने का कारण (Rapid weight gain in hindi) के बारे में जानेंगे ऐसा किस वजह से हो रहा है एक शोध के मुताबिक आज की समय हर तीन में से एक व्यक्ति मोटापे का शिकार है और मोटापा एक बीमारी के रूप में फैल रहा है

    तेजी से वजन बढ़ने का कारण (Rapid weight gain in hindi)

    1. गलत खानपान ( Diet disaster )

    वजन बढ़ने का सबसे कॉमन कारण है गलत खान-पान जब आप अनियमित खाना और अनहेल्दी फूड खाते हो तो आपके वजन बढ़ने की स्पीड बढ़ जाती है क्यों अनहेल्दी फूड में कैलरी की अधिक मात्रा होती है जिससे शरीर में अधिक चर्बी जमा हो जाती है वजन जब बढ़ता है जब हम अपने शरीर में ज्यादा कैलरी को ग्रहण करते हैं जंक फूड, बाजार का तला हुआ खाना, शुगर ड्रिंक, मिठाई, चाय और कॉफी इन्हें पीने से पेट भर जाता है पर जरूरी विटामिन नहीं मिलते हैं

    समाधान – हमें बाजार का तला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए और घर का बना हुआ हेल्दी खाना ही खाना चाहिए जिसमें अधिक मात्रा में पोषक तत्व प्रोटीन और विटामिन हो

    2. सुस्त दिनचर्या (less activity)

    आज की मॉडर्न लाइफ इतनी आसान हो गई है कि परिश्रम करने की जरूरत ही नहीं पड़ती सब काम मशीन और टेक्नोलॉजी की मदद से हो रहा है इस कारण मनुष्य की एक्टिविटी न के बराबर हो गई है 8- 9 घंटे ऑफिस में बैठे रहना घर पर टीवी फोन देखना यह सब शारीरिक निष्क्रिया की वजह बनती जा रही है जब हम कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं तो कैलरी बर्न होती है जिससे हमारा वजन नहीं बढ़ता है अगर हम रोज एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो हमारा मसल मास कम होने लगता है और मसल कम होने से मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है जिस कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है

    समाधान – रोज 30 से 45 मिनट एक्सरसाइज करें सुबह 10 मिनट की मॉर्निंग वॉक अवश्य करें कहीं भी आसपास जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें

    3. नींद की कमी (lake of sleep)

    तेजी से वजन बढ़ने का कारण (Rapid weight gain in hindi)

    वजन बढ़ाने में नींद का पूरा न होना मुख्य कारण है देर रात तक जागना और कम सोना वजन बढ़ने का कारण बनता है जब आपके शरीर को पूरी नींद नहीं मिलती है तो appetite regulating hormone का बैलेंस बिगड़ जाता है जो भूख को अनियंत्रित करता है
    कम नींद की वजह से ghreling (hunger hormone) का लेवल बढ़ जाता है और leptin हॉरमोन लेवल घट जाता है जिससे पेट भरने का पता नहीं चलता

    समाधान – रोज 7- 8 घंटे की नींद अवश्य लें और सोने व उठने का समय निर्धारित करें

    4. तनाव (stress)

    आज की समय हर व्यक्ति किसी न किसी वजह से परेशान है जिस कारण उसका स्ट्रेस लेवल बढ़ता जाता है और लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने से वजन बढ़ने लगता है cortisol hormone स्ट्रेस बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है लंबे समय तक cortisol hormone लेवल हाई रहने से शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है

    समाधान – स्ट्रेस को कम करें योग व ध्यान करने से तनाव कम होता है अपनी हॉबी को समय दें

    Read More : मोटापा कैसे कम करें | Motapa kam karne ke upay

    5. हार्मोन अनियंत्रित (Hormonal unbalance)

    कई बार तेजी से वजन बढ़ने के लिए हार्मोन अनियंत्रित कारण हो सकता है खासकर बुढ़े और महिलाओं में
    थायराइड की समस्या – जब थायराइड t3 t4 नहीं बना पाती है तो इसे hypothyroidism कहते हैं इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और कैलरी बर्न होने की स्पीड कम हो जाती है तो वजन तेजी से बढ़ने लगता है
    Pcod/pcos महिलाओं में होने वाली कॉमन हार्मोनल समस्या है इसमें शरीर इन्सुलिन रेसेंटेंस डेवलप कर लेता है जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है जिसे नियंत्रित करने के लिए बॉडी और ज्यादा इंसुलिन बनाती है हाई इंसुलिन होने से शरीर में फैट बढ़ने लगती है

    समाधान – अगर आपको लगता है हार्मोनल अनियंत्रित हो रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिले और ब्लड टेस्ट करवाए सही दवाई और अच्छी डाइट से इसे ठीक किया जा सकता है

    6. दवाइयों के नुकसान (medication side effects)

    तेजी से वजन बढ़ने का कारण (Rapid weight gain in hindi)

    कभी-कभी जो दवाई आप किसी बीमारी के लिए ले रहे हैं उस वजह से वजन बढ़ सकता है और कुछ दवाइयां भूख बढ़ा देती है जिस कारण वजन तेजी से बढ़ता है

    समाधान – आपको लगता है जो दवाई आपका वजन बढ़ा रही है तो डॉक्टर से बात करें वह आपकी दवाइयां बदल सकते हैं या उसकी डोज कम कर सकते हैं

    7. वंशानुगत कारण (genetic factor)

    कई बार वजन बढ़ाने से जिन (gene) का भी रोल होता है अगर आपके परिवार में ज्यादा लोगों का वजन बढ़ा हुआ है तो हो सकता है आपका वजन भी बढ़े कुछ लोगों का मेटाबॉलिज्म जेनेटिक रूप से धीमा होता है जिस कारण उनका वजन बढ़ता है

    समाधान – अगर आपके परिवार में सब मोटे हैं तो आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है आपको एक सख्त रूटिंन बनाना होगा जिसमें अच्छी डाइट और एक्सरसाइज शामिल हो।

    8. बढ़ती उम्र (Age factor)

    उम्र बढ़ने के साथ-साथ वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है उम्र बढ़ने से मसल मास कम होने लगते हैं मसल कम होने से BMR कम हो जाती है
    महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ-साथ estrogen हार्मोन का लेवल कम हो जाता हैं जिससे पेट के आसपास चर्बी बढ़ने लगती है और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का लेवल भी कम होने लगता है जिस कारण वजन बढ़ता है

    समाधान – इससे बचा नहीं जा सकता पर थोड़ा कम कर सकते हैं इसके लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (weight training) करना प्रोटीन से भरपूर डाइट लेना

    9. पानी धारण (water retention)

    तेजी से वजन बढ़ने का कारण (Rapid weight gain in hindi)

    कई बार लगता है वजन बढ़ रहा है लेकिन वह पानी धारण (water retention) हो सकता है ज्यादा नमक खाने से शरीर पानी को जमा करने लगता हैं जिस कारण शरीर में सूजन आ जाती है और हमें लगता है कि वजन बढ़ गया है
    महिलाओं में पीरियड से पहले हार्मोनल बदलाव की वजह से पानी धारण हो सकता है

    समाधान – नमक का सेवन कम करें दिन में तीन-चार लीटर पानी पिए पोटेशियम फूड जैसे- केला , पालक खाएं

    वजन बढ़ने से कैसे रोके

    • अगर वजन तेजी से बढ़ रहा है तो सबसे पहले शरीर की जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह जरूर लें
    • अपनी आदतें बदलें सही डाइट लें और प्रोटीन व पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं
    • दिन में रोज एक-दो घंटे कुछ ना कुछ एक्टिविटी करें जिससे आपकी कैलरी बर्न हो
    • रोज एक्सरसाइज करें या जिम भी जा सकते हैं
    • 7- 8 घंटे की अच्छी गहरी नींद लें और सोने का समय फिक्स करें
    • तनाव और स्ट्रेस कम करें रोज सुबह योग करें अपने पसंदीदा काम को समय दें
    • कही भी जाना हो सके तो ज्यादातर साइकिल का ही उपयोग करें और दिन में कम से कम 10,000 स्टेप पैदल चले

    निष्कर्ष (conclusion)

    तेजी से वजन बढ़ने का कारण (Rapid weight gain in hindi) के बारे में जाना इन कारणों को ध्यान में रखकर हम अपना वजन कम कर सकते हैं वजन बढ़ने से शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार से नुकसान होता है हमेशा स्वस्थ रहें और अपनी दिनचर्या को सुधारे जिससे वजन बढ़ने से रोका जा सके और एक दिन में वजन कम नहीं होता है इसके लिए लंबे समय तक मेहनत करनी पड़ती है

  • नींबू से पेट की चर्बी कैसे कम करें ? (lemon 10 benefits for belly fat)

    इस लेख में जानेंगे नींबू से पेट की चर्बी कैसे कम करें नींबू पेट की चर्बी कम करने में रामबाण साबित हो सकता हैं क्योंकि नींबू में विटामिन सी ,फैक्टीन , साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर की चर्बी कम करते हैं क्योंकि इससे हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है
    हम नींबू का सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं हम नींबू को खाने में प्रयोग कर सकते हैं या नींबू पानी पी सकते हैं

    नींबू का स्वाद ज्यादा खट्टा होने की वजह से हम इसे सीधे नहीं खा सकते है और खासतौर पर सर्दियों में नींबू के सेवन से शरीर में अधिक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं नींबू के इस्तेमाल से हमारे शरीर में विटामिन सी की मात्रा भी पूरी हो जाती है और नींबू पानी पीने से व्यक्ति को भूख कम लगती है जिससे व्यक्ति अधिक खाना खाने से बचता है ओर पूरा दिन शरीर हमारा हाइड्रेट रहता है
    नींबू में विटामिन और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पेट की चर्बी को जल्दी कम करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं

    तो आइए जानते है नींबू से पेट की चर्बी कैसे कम करें ( lemon for belly fat )

    नींबू का सेवन करने के तरीके :

    1. खाली पेट नींबू गुनगुने पानी के साथ पिए

    हमारे भारतीय कल्चर में सुबह उठते ही लोग पानी या फिर चाय पीते हैं सबसे पहले हमें पानी पीना चाहिए और आप अगर सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीते हैं तो यह आपके शरीर के लिए और भी अच्छा है यह आपके शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है और शरीर हमारा हाइड्रेट रहता है

    2. पानी में शहद व नींबू दोनों का साथ में सेवन करें

    नींबू से पेट की चर्बी कैसे कम करें ? (lemon for belly fat)

    अगर आप सुबह खाली पेट पानी में नींबू व शहद मिलाकर पीते हैं तो यह आपके शरीर के इम्यून सिस्टम के लिए बहुत अच्छा होता है और इससे हमारे शरीर को अन्य लाभ भी होते है

    3. नींबू का खाने में इस्तेमाल करें

    हमे कम से कम दिन में खाने में एक नींबू तो शामिल करना ही चाहिए क्योंकि नींबू के प्रयोग से हमारे शरीर में विटामिन सी व फाइबर की मात्रा पूरी होती है

    4. नींबू पानी पीना

    आपको दिन में जब भी प्यास लगे तो आप सादा पानी पीने की बजाए नींबू पानी पी सकते हैं

    5. शहद और नींबू

    शहद में काफी ऊर्जा होती है और शहद नींबू की अम्लता को कंट्रोल करता है रोज एक चम्मच शहद नींबू के रस के साथ पानी में घोलकर पिए

    6. ग्रीन टी और नींबू

    ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन और विटामिन सी मिलकर फैट बर्निंग को तेज करते हैं

    7. नींबू ,जीरा ,अजवाइन का मिश्रण

    जीरा अजवाइन पाचन को बढ़ाने में मदद करता है एक चम्मच जीरा व अजवाइन रात भर पानी में भोगों दे और सुबह उबालकर ठंडा करके नींबू मिलाकर पिए

    8. खीरा व नींबू पानी

    पानी की बोतल में नींबू व खीर की दो स्लाइस काटकर डाल लें और कुछ पुदीना की पत्तियों डाल लें और पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा करके पिए\

    Read More : वजन बढ़ाने के लिए देसी डाइट ( Desi diet plan for weight gain )

    नींबू से होने वाले फायदे (benefits of lemon)

    वजन घटाना (weight lose)

    नींबू से पेट की चर्बी कैसे कम करें ? (lemon for belly fat)

    अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान है तो रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से मोटापा कम होता है और हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है हमारे शरीर में पूरे दिन एनर्जी रहती है

    पाचन तंत्र मजबूत ( Strong digestive system )

    नींबू के प्रयोग से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है नींबू में विटामिन सी होता है जिसे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और खाली पेट नींबू के प्रयोग से हमें सुबह फ्रेश होने में आसानी होती है

    साफ त्वचा (Glowing skin)

    नींबू में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी जो dead skin को नष्ट करता है और हमारी ऑइली स्किन को remove करता है वह नींबू के रोज उपयोग से त्वचा में निखार आता है

    मेटाबॉलिज्म तेज (metabolism boost)

    नींबू विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है जिस किसी में विटामिन सी की कमी है उनका फैट ऑक्सिडाइजेशन 25% धीमा हो जाता है मेटाबॉलिज्म तेज होने से कैलरी जल्दी बर्न होती है

    भूख कंट्रोल (appetite control)

    नींबू का जूस भूख को कम करता है व खाने की इच्छा को दबाता है नींबू पानी पीने से पेट भरा हुआ लगता है

    नींबू पानी के अन्य लाभ भी है जैसे– ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है शरीर हाइड्रेट, कब्ज ,बवासीर आदि रोग से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है

    नींबू से पेट की चर्बी कैसे कम करें ? (lemon for belly fat)

    यह गलतियां ना करें

    • बहुत ज्यादा नमक मऔर चीनी मिलाना
    • ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने से विटामिन सी नष्ट हो जाता है
    • नींबू के साथ अच्छी डाइट और एक्सरसाइज न करना
    • नींबू पानी पीने के बाद तुरंत खाना खा लेना
    • रेगुलर नींबू पानी न पीना

    निष्कर्ष (conclusion)

    आप ने इस लेख में जाना की नींबू से पेट की चर्बी कैसे कम करें ? (lemon for belly fat) और आज की जीवनशैली में लोग इतना उलझ गए है कि उनका अपने शरीर पर कोई ध्यान नहीं है जिस कारण उनका वजन कब बढ़ जाता है उन्हें पता ही नहीं चलता है एक आंकड़े के मुताबिक हर तीन में से एक व्यक्ति मोटापे का शिकार है और लोग पैसा कमाने में इतना व्यस्त है कि उन्हें अपने शरीर की कोई परवाह ही नहीं है इन छोटी-छोटी आदतों को अपना कर अपने शरीर को स्वस्थ रखें और बीमारियों से दूर रहे हैं

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल –

    1. नींबू से तीन दिन में वजन कम कैसे करें ?

    3 दिन में वजन कम करने के लिए रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिए और शहद भी मिला सकते हैं इससे चर्बी जल्दी बर्न होती है

    2. मोटापा कम करने के लिए सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए ?

    मोटापा घटाने के लिए आप सुबह कई प्रकार की ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं जिससे फैट जल्दी बर्न हो
    जैसे- जीरे का पानी ,ग्रीन टी, नींबू शहद, अजवाइन का पानी आदि

    3. क्या 7 दिन में 15 किलो वजन कम कर सकते हैं ?

    इसके लिए आपको एक सख्त रूटिंन अपनाना होगा जिसमें रोज हेल्थी डाइट और एक्सरसाइज शामिल हो रोज कम से कम 8 घंटे की नींद अवश्य लें

    4. नाभि में कौन सा तेल लगाने से मोटापा कम होता है ?

    रोज नाभि में अरंडी व जैतून का तेल लगाने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है तेल लगाने से पाचन क्रिया तेज होती है और टॉक्सिंस पदार्थ शरीर से बाहर निकलते हैं और नाभि में तेल लगाने से त्वचा में निखार आता है

  • मोटापा कैसे कम करें | Motapa kam karne ke upay

    आज के दौर में मोटापा सबसे बड़ी चुनौती है क्योंकि मोटापा बीमारी के रूप में फैल रहा है और आज की भाग – दौड़ भरी जिंदगी में मोटापा कब हमें शिकार बना ले पता ही नहीं चलता मोटापा कैसे कम करें (Motapa kam karne ke upay) यह हर कोई जानना चाहता है इस लेख में इसी के बारे में जानेंगे

    मोटापा शरीर की सुंदरता को बिगाड़ता है और साथ में कई बीमारियां भी लाता है जैसे डायबीटीज ,हाई ब्लड प्रेशर ,हृदय रोग जोड़ों में दर्द आदि मोटापा कम करना कोई मुश्किल काम नहीं है बस आपको जरूरत है एक सख्त रूटिंन अपनाने की जिसमें अच्छी डाइट और रेगुलर एक्सरसाइ शामिल हो अगर आप सच में मोटापा कैसे कम करें जानना चाहते हैं तो इस लेख में विस्तार से बताया गया है

    मोटापा कैसे कम करें का पहला नियम (Motapa kam karne ke upay)

    वजन घटाने के लिए पहले यह जानना जरूरी है कि वजन बढ़ता क्यों है वजन बढ़ने का मुख्य कारण है कि हम जितनी कैलरी खाते हैं उससे कम बर्न करते हैं जिससे बाकी बची कैलरी चर्बी के रूप में शरीर में जमा हो जाती है और हमें धीरे-धीरे मोटे होने लगते हैं
    मोटापा कम करने के लिए आपको यह तीन नियम अपनाने होंगे
    सही डाइट लेना, रोज व्यायाम करना और एक अच्छी जीवन शैली (healthy lifestyle)

    वजन घटाने का डाइट प्लान-

    मोटापा कैसे कम करें | Motapa kam karne ke upay

    मोटापा कम करने के लिए 70% रोल खान-पान (डाइट) का होता है

    क्या खाना चाहिए

    अच्छी डाइट के लिए आपका प्रोटीन फाइबर हेल्थी फैट और हेल्थी ड्रिंक शामिल होनी चाहिए

    जैसे-

    प्रोटीन- दाल ,पनीर, टोफू , अंडे चिकन, दही ये खाने से पेट भरा रहता है और मसल बढ़ोतरी में मदद करता है

    फाइबर- ओट्स ,दलिया ,ब्राउन राइस , पालक और सलाद यह पाचन तंत्र को ठीक करता है और भूख को कम करता है

    हेल्थी फैट – बादाम ,अखरोट, सिया सीड ,देसी घी यह बॉडी के लिए जरूरी होती है पर कम मात्रा में ही खाएं

    ड्रिंक – ग्रीन टी ,नींबू पानी , जीरा पानी और गर्म पानी ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है शरीर की सफाई करने में फायदेमंद

    किन चीजों से परहेज करना चाहिए

    • शुगर व मीठी चीज बिल्कुल न खाएं कोल्ड ड्रिंक, फेक्ट फूड, मिठाई
    • प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें चिप्स बिस्कुट बेकरी आदि
    • रिफाइंड कार्ब्स जैसे मेदा, व्हाइट ब्रेड, सफेद चावल (ज्यादा न खाएं)
    • बाजार की तली हुई चीज समोसा, पकोड़े पूरी, पिज़्ज़ा आदि

    डाइटिंग करने के लिए जरूरी टिप्स

    • दिन में कम से कम तीन-चार लीटर पानी पिए बॉडी को हमेशा हाइड्रेट रखें और सुबह खाली पेट गर्म पानी पिए
    • रोज सुबह नाश्ता करें कभी भी नाश्ता मिस ना करें इससे मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है और नाश्ते में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं
    • खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाएं और ओवरइटिंग से बचें
    • एक बार में ज्यादा खाना ना खाएं खाने को थोड़ी-थोड़ी देर यानी 2 घंटे के अंतराल में छोटी-छोटी मिल में खाए
    • रात में हल्का खाना खाएं और सोने से दो-तीन घंटे पहले खाना खा ले
    Read More: दौड़ते समय जल्दी थक जाना | 10 Running tips in hindi

    मोटापा कम करने के लिए व्यायाम (exercise for weight loss)

    मोटापा कम करने के लिए डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज भी करना बहुत जरूरी होता है एक्सरसाइज करने से कैलरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है

    मोटापा कैसे कम करें | Motapa kam karne ke upay

    कुछ असरदार व्यायाम (effective exercise)

    तेज चलना (Brisk walking)- रोज 30 45 मिनट तेज चले इससे कैलरी बर्न होती है और वजन जल्दी कम होता है
    दौड़ना (running ) – अगर आप रोज दौड़ते हैं तो इससे कैलरी जल्दी बर्न होती है जिससे मोटापा जल्दी काम होता है
    साइकिल/तैरना – यह लॉ इंपैक्ट कार्डियो है इससे जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है और चर्बी घटाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है
    वजन उठाना – मसल मास बढ़ाने के लिए वेट ट्रेनिंग जरूर करनी चाहिए वेट ट्रेनिंग सबसे ज्यादा कैलरी बर्न करती है
    योग – योग और प्राणायाम शरीर के साथ-साथ दिमाग के लिए बहुत जरूरी होता है इससे दिमाग शांत रहता है और सकारात्मक एनर्जी आती है

    मोटापा कम करने के घरेलू उपाय (Motapa kam karne ke upay)

    कई घरेलू उपाय जिन्हें अपनाकर मोटापा कम कर सकते हैं


    जैसे-
    जीरा पानी – रात भर एक चम्मच जीरा पानी में भिगोकर सुबह उबालकर खाली पेट पिए यह पाचन और फैट बर्न करने में मदद करता है

    नींबू और शहद – सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू का रस और थोड़ा शहद मिलाकर पिए हैं इससे बॉडी डिटॉक्स होती है

    ग्रीन टी – दिन में दो-तीन बार ग्रीन टी पीनी चाहिए ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं

    सौंप – खाना खाने के बाद सौंप चबाने से पाचन जल्दी होता है और भूख कम लगती है

    आंवला जूस – आवाले का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है

    जीवन शैली में बदलाव (lifestyle change)

    मोटापा कैसे कम करें | Motapa kam karne ke upay

    डाइट और एक्सरसाइज के साथ-साथ जीवन शैली में भी बदलाव की जरूरत पड़ती है

    अच्छी नींद – स्वस्थ रहने के लिए रोज सात- आठ घंटे की गहरी नींद लेनी चाहिए और अगर आप कम सोते हैं इससे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है जिससे भूख ज्यादा लगती है

    तनाव कम करें – ज्यादा चिंता व तनाव में रहने से कार्टिसोल लेवल बढ़ता है जिस कारण पेट की चर्बी भी बढ़ती है आपको इससे बचने के लिए योग व ध्यान करना चाहिए और अपनी हॉबी को समय दें

    स्क्रीन टाइम – अगर आप ज्यादा देर तक टीवी या मोबाइल देखते हैं तो इसको आपको कम करने की जरूरत है और कभी भी टीवी या फोन देखते हुए खाना नहीं खाना चाहिए और सोने से एक-दो घंटे पहले मोबाइल बंद कर दें

    • लिफ्ट की जगह में सीढ़ियों का इस्तेमाल करें
    • पानी की बोतल हमेशा साथ में रखें जिससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहे
    • जंक फूड खाने की इच्छा हो तो फ्रूट्स,नट्स आदि खाएं
    • सब्जियां व फल ज्यादा खाएं और है फ्रेश फलों का जूस पिए

    निष्कर्ष (conclusion)

    मोटापा कम करने में समय लगता है यह कोई एक रात का खेल नहीं है यह एक मेहनत भरी यात्रा होती है इसके लिए आपको अपनी कई पसंदीदा चीजों को त्यागना पड़ता है और एक सख्त रूटिन को अपनाना पड़ता है और इस यात्रा को बीच में न छोड़े हमेशा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें अगर आपको मोटापा कैसे कम करें (Motapa kam karne ke upay) लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं

  • वजन बढ़ाने के लिए देसी डाइट ( Desi diet plan for weight gain )

    आज के समय हर कोई अच्छा दिखना चाहता है हर कोई चाहता है कि उसकी अच्छी बॉडी हो और वह फिट दिखें फिट दिखने के लिए आपका शरीर का वजन सही होना चाहिए अगर आप पतले है तो आपको अपना वजन बढ़ाना चाहिए इसके लिए आपको अच्छा खाना होगा वजन बढ़ाने के लिए देसी डाइट (Desi diet plan for weight gain ) के बारे में बताएंगे
    हेल्थी फैट बढ़ने का मतलब है आपके शरीर में मास बड़े (mucel ) ना की चर्बी और मसल मास बढ़ाने के लिए एक देसी डाइट सबसे अच्छा विकल्प है जो वजन बढ़ाने में आपकी बहुत मदद कर सकते हैं देसी डाइट में सभी प्रकार के पोषक तत्व प्रोटीन उपलब्ध होते हैं और यह बजट के अंदर उपलब्ध हो जाती है

    वजन बढ़ाने के नियम

    वजन बढ़ाने का बेसिक नियम है calories surplus इसका मतलब है आपको उतनी कैलरी खानी है जितनी आप दिन में बर्न करते हैं या उससे ज्यादा ही खानी चाहिए अगर आपकी मेंटेनेंस कैलरी 2500 है तो आपको 2700 से 2800 कैलरी दिन में खानी चाहिए

    वजन बढ़ाने के लिए देसी डाइट (Desi diet plan for weight gain)

    प्रोटीन (protein)

    वजन बढ़ाने के लिए देसी डाइट ( Desi diet plan for weight gain )

    प्रोटीन नए मसल बनाने और रिपेयर करने के लिए बहुत जरूरी होते हैं वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है

    स्रोत
    दाल – हाई फाइबर ,सस्ता शाकाहारी प्रोटीन
    पनीर ,दही ,दूध- कैसीन व प्रोटीन का मिक्स हेल्थी फैट
    अंडा – पूरा प्रोटीन मौजूद
    चिकन, मछली – ओमेगा 3 फैटी एसिड ,हाई प्रोटीन सोयाबीन- शाकाहारी लोगों के लिए अच्छा प्रोटीन विकल्प

    कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट

    कार्बोहाइड्रेट वर्कआउट और रोजमर्रा कामों के लिए एनर्जी देते हैं ताकि आप एक्टिविटी वाले काम आसानी से कर सके

    स्रोत –
    ब्राउन राइस ,ओट्स ,दलिया– हाई फाइबर रिलीज स्लो एनर्जी
    गेहूं रोटी, आटा – सभी साबुत अनाज के फायदे शकरकंदी- विटामिन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट बाजार ,ज्वार, मक्का- ग्लूटिन फ्री भरपूर पोषक तत्व
    केला – एनर्जी और कैलरी का मुख्य स्रोत

    हेल्थी फैट (calories powerhouse)

    वजन बढ़ाने के लिए देसी डाइट ( Desi diet plan for weight gain )

    फैट में प्रोटीन व कार्ब्स से दुगनी कैलरी होती है 1 ग्राम फैट में 9 कैलरी होती है वजन बढ़ाने के लिए हेल्थी फैट बहुत जरूरी होती है

    स्रोत-
    देशी घी – essential fatty acid
    बादाम, काजू, अखरोट – विटामिन ,खनिज, हेल्थी फैट
    एवोकाडो- हाई कैलरी, मोनो अनसैचुरेटेड फैट नट्स बटर – प्रोटीन ,फैट का अच्छा स्रोत
    दूध, दही – फुल फैट डेयरी

    Read More : चावल खाने के नुकसान और फायदे

    वजन बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

    वजन बढ़ाने के लिए डाइट में हाई कैलरी व हाई पोषक तत्व फूड्स को शामिल करना चाहिए जैसे- दूध, दही ,पनीर आदि
    जंक फूड से वजन बढ़ सकता है लेकिन इससे आपका स्वास्थ्य खराब होता है हमेशा घर का बना खाना ही खाएं
    एक बार में ज्यादा खाना ना खाएं पूरे दिन में छोटी-छोटी मिल ले इससे कैलरी में अधिक मिलेगी और पाचन भी सही रहेगा
    कैलरी बढ़ाने के लिए रोटी व परांठे पर घी लगाकर खाएं सब्जी व दाल में घी डालकर खाएं
    ज्यादा खाना खाने से शरीर में चर्बी बढ़ सकती है इसके लिए डाइट के साथ वर्कआउट करना बहुत जरूरी है हफ्ते में तीन-चार दिन वर्कआउट करना चाहिए
    शरीर में कभी भी पानी की कमी न होने दे हमेशा बॉडी को हाइड्रेट रखें हाइड्रेशन पाचन और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है
    वजन बढ़ाने के लिए जरूरी है अच्छी नींद लेना रोज 7 से 9 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है क्योंकि सोते वक्त हमारे मसल रिकवर व ग्रोथ करते हैं

    वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज

    वजन बढ़ाने के लिए देसी डाइट ( Desi diet plan for weight gain )

    वजन बढ़ाने के लिए अच्छी डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है रोज सुबह या शाम 1 घंटे एक्सरसाइज करनी ही चाहिए इससे मसल ग्रोथ में मदद मिलती है और एक्सरसाइज करते समय एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जिससे हमें खुशी मिलती है और हमारा कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता है
    कुछ एक्सरसाइज जिन्हें रोज करनी चाहिए
    जैसे – Push up,pull up, running, jumping jack,lunges, weight lifting

    वजन बढ़ाना है तो यह गलतियां न करें

    • ब्रेकफास्ट ना करना ब्रेकफास्ट वजन बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी मिल है
    • बाहर का तला हुआ खाना जो शरीर की चर्बी को बढ़ाता है
    • खाने से पहले या खाना खाते वक्त पानी पीना
    • 7 घंटे से कम की नींद लेना
    • सिर्फ डाइट फॉलो करना और वर्कआउट न करना

    हाई कैलरी देशी डाइट

    Meal Time FoodsApprox Calories
    Breakfast Paneer Paratha + Milk 600 kcal
    Snack Banana Shake + Nuts 400 kcal
    Lunch Rice + Dal + Roti + Curd 700 kcal
    SnackPeanut Butter Bread 300 kcal
    DinnerRoti + Chicken/Panner Curry 600 kcal
    BedtimeMilk + Honey 200 kcal
    Total 2800–3000 kcal

    निष्कर्ष (conclusion)

    हेल्थी वजन बढ़ाना कोई एक रात का काम नहीं है इसमें समय लगता है रोज सही डाइट लेना वर्कआउट करना पूरी नींद लेना बहुत जरूरी होता है हमारी भारतीय देशी डाइट में सभी पोषक तत्व व कैलरी है जो वजन बढ़ाने के लिए चाहिए और साथ में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी बहुत जरूरी है वजन बढ़ाने के लिए की देशी डाइट (Desi diet plan for weight gain ) के इस लेख में आपने जाना देशी डाइट से वजन कैसे बढ़ाए अगर यह लेख आपको अच्छा लगे तो शेयर और कमेंट जरूर करें

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

    1. सबसे ज्यादा क्या खाने से वजन बढ़ता है ?

    वजन बढ़ाने के लिए वह खाना चाहिए जिस में कैलरी की मात्रा ज्यादा हो जैसे – पनीर, देशी घी डेयरी उत्पाद आदि

    2. रात में क्या खाने से वजन बढ़ता है ?

    रात में फास्ट फूड, तला हुआ व मीठा खाने से शरीर में चर्बी बढ़ती है जो स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक है

    3. दूध में क्या मिलाकर खाने से वजन बढ़ता है ?

    वजन बढ़ाने के लिए दूध में शहद,केला ,बदाम, अंजीर सभी चीज मिलाकर पीने से वजन बढ़ता है क्योंकि इन सब में अधिक कैलरी और पोषक तत्व होते हैं

    4. कच्चा दूध पीने से शरीर में तेजी से वजन बढ़ता है ?

    कच्चे दूध में कैलरी व कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है अगर आप केले को कच्चे दूध में मिक्स करके पिए तो वजन तेजी से बढ़ता है

  • मात्र 10 दिन में हाइट बढ़ाए | Height badhane ki exercise for girl

    हर लड़की चाहती है कि उसकी लंबी हाईट हो और वह अच्छी दिखे लंबी हाईट से कॉन्फिडेंस बढ़ता है और पर्सनालिटी को आकर्षक बनाता है और हर लड़की जानना चाहती की हाइट कैसे बढ़ाए (Height badhane ki exercise for girl )
    अगर आप अपनी हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो एक्सरसाइज इसका सबसे अच्छा विकल्प है लोग सोचते हैं कि 18 साल उम्र होने के बाद हाइट नहीं बढ़ती यह बात कुछ हद तक सही है हमारी 90% हाइट हमारे जिन पर निर्भर करती है और ज्यादातर हमारी हाइट अपने मां-बाप जितनी होती है लेकिन अगर आप अच्छी डाइट और रोज एक्सरसाइज करते हैं तो आप अपनी तीन से चार इंच हाइट और बढ़ा सकते हैं चाहे वह लड़का हो या लड़की

    हाइट कैसे बढ़ती है

    ग्रोथ प्लेट्स (Epiphyseal plates)

    हमारी हड्डियों के अंतिम छोर पर ग्रोथ प्लेट्स होती है ये cartilage की बनी होती है और धीरे-धीरे हड्डियों में बदलती है जिससे हड्डियां लंबी हो जाती है जब हमारी उम्र 16 से 18 साल तक होती है तो हार्मोन बदलने के कारण यह हड्डियों में fuse हो जाती है और हमारी हाइट नेचुरल तरीके से बढ़ना रुक जाती है

    ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन (HGH)

    हमारी (pituitary gland) एक हार्मोन रिलीज करती है जिससे HGH कहते हैं हमारी स्पाइन में 33 छोटी हड्डियां होती है यह हार्मोन हड्डियों और टिशु की ग्रोथ के लिए जरूरी है स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से डिस्क थोड़ी स्ट्रेच होती है और रोज 7- 8 घंटे की नींद लेने से HGH बढ़ता है

    पोस्चर (spinal column)

    गलत तरीके से बैठना या कंधे झुक कर चलने डिस्क कंप्रेस हो जाती है और जिस वजह से आपकी हाइट छोटी दिखती है रोज एक्सरसाइज करने से यह डिस्क थोड़ी स्ट्रेच होती है

    हाइट कैसे बढ़ाए (Height badhane ki exercise for girl )

    अगर आप बताए गए एक्सरसाइज करते हैं तो इन एक्सरसाइज करने से Streching , spinal decompression और HGH को टारगेट करती है अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं तो इसे अच्छे रिजल्ट मिलेंगे

    हाइट कैसे बढ़ाए | Height badhane ki exercise for girl

    1. लटकाना (Hanging)

    जब आप किसी बार पर लटकती हो तो आपकी स्पाइन, लेग, हिप्स स्ट्रेच होते हैं जिससे डिस्क डीकंप्रेस होती है कि जिससे स्पाइन अपनी नेचुरल लंबाई में आ जाती है

    कैसे करें-

    • रोड को अच्छी तरह से पकड़ कर लटक जाए
    • आपके पैर हवा में होने चाहिए
    • वह 30 सेकंड से 1 मिनट तक करें
    • पूरा वजन हाथों पर होना चाहिए

    2. भुजंगासन (cobra pose)

    इस योगासन से लोअर बैक स्ट्रेच होती है और स्पाइन को लचीला बनाता है और cartilage हार्मोन कम करता है

    कैसे करें-

    • पेट के बल लेट जाएं हाथ छाती के पास रखें
    • अब सांस लेते हुए अपर बॉडी को ऊपर उठाएं पेल्विस को जमीन पर ही रखें
    • 15 से 30 सेकंड तक करें और 5 से 8 बार हर रोज करें

    3. तैराकी (swimming)

    स्विमिंग एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है पानी में तैरने से गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव कम पड़ता है जिससे स्पाइन व जोड़ आसानी से स्ट्रेच होते हैं एक हफ्ते में तीन से चार बार स्विमिंग करनी चाहिए

    Read More : घर पर बॉडी कैसे बनाएं (Ghar par exercise kaise kare)

    4. ताड़ासन (Mountain pose)

    ताड़ासन करने से पॉश्चर सही होता है और स्पाइन हमेशा सीधी रहती है और vertebrase को सही करता है

    कैसे करें-

    • सीधे खड़े हो जाएं सांस लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं
    • उंगलियों को आपस में लॉक कर लें
    • एडियो को ऊपर उटाकर अंगूठे पर खड़े हो जाए
    • शरीर को जितना हो सके उतना स्ट्रेच करें 10- 15 सेकंड तक इस अवस्था में रहे
    • 10 से 12 बार यह आसन रोज करें
    5. रस्सी कूदना (Skipping)
    हाइट कैसे बढ़ाए | Height badhane ki exercise for girl

    रस्सी कूदना एक हाई इंटेंस एक्सरसाइज है यह लेग मसल व स्पाइन पर सीधा दबाव पड़ता है रोज रस्सी कूदने से HGH हार्मोन बढ़ता है इसे रोज 10 से 15 मिनट करना चाहिए

    6. मर्जरी आसन (cat cow strech)

    इस योगासन करने से स्पाइन की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है और वर्टिकल डिस्क को लुब्रिकेंट करता है जिससे उनके ऊपर से दबाव कम होता है

    कैसे करें-

    • हाथों और घुटनों की मदद से डॉगी पोजिशन में आ जाए
    • अब सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर उठाएं जैसे बिल्ली गुस्से में करती है ओर टोडी को छाती से लगाए
    • अब सांस लेते हुए पीठ नीचे झुकाए सर को ऊपर उठाएं
    • ऐसा 10 से 15 बार करें

    आहार ( Diet )

    हाइट बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज के साथ जरूरी है एक अच्छी डाइट लेना अगर आप एक पोषक तत्वों से भरपूर डाइट नहीं लेते हैं तो आपकी हाइट बढ़ने के चांस बहुत कम हो जाते हैं इसलिए अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे हाइट के लिए आहार बहुत जरूरी होता है

    प्रोटीन –

    प्रोटीन मसल ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होता है प्रोटीन HGH का उत्पादन बढ़ता है व tissues की ग्रोथ होती है
    उदा- चिकन, दाल ,अंडा, पनीर ,मछली

    कैल्शियम-

    हड्डियों को मजबूत करता है और हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है
    उदा- दूध ,दही ,पालक ,बादाम

    जिंक

    शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है और इम्यूनिटी ग्रोथ में मदद करता है
    उदा- कद्दू के बीज, पीनट,oysters

    विटामिन डी

    कैल्शियम का शोषण करने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है
    उदा- सूर्य की धूप, मछली, अनाज ,दूध

    विटामिन K

    हड्डियों के फॉर्मेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है
    उदा – हरी पत्तेदार सब्जियां

    दूध और डेयरी उत्पाद रोज जरूर खाएं एक गिलास दूध रोज पीना चाहिए
    अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोज दो अंडे खाने चाहिए
    इम्यून सिस्टम स्वस्थ रखने के लिए फल व सब्जियां खाएं इनमें विटामिन और कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं

    अच्छी नींद (good sleep)

    हाइट कैसे बढ़ाए | Height badhane ki exercise for girl

    हाइट बढ़ाने के लिए सबसे मुख्य कारक है नींद एक अच्छी और पूरी नींद लेना बहुत जरूरी होता है HGH सोते समय रिलीज होता है और एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए 7 से 8 घंटे की नींद हर व्यक्ति को लेनी चाहिए अगर आप 7 घंटे से कम नींद लेते हैं तो इसके के नुकसान आपके स्वास्थ्य पर होते हैं

    पॉश्चर सुधारे (posture)

    अगर आप झुक कर चलते हैं तो यह आपके लिए काफी नुकसानदायक होता है और इससे आपकी हाइट भी कम लगती है इसलिए हमेशा सीधा और छाती बाहर निकाल कर चलें और बैठते वक्त पीठ सीधी रखें और सोते समय सीधी सतह पर ही सोए

    तनाव ( stress )

    ज्यादा चिंता और तनाव में रहने से Cartisol (stress hormone) लेवल बढ़ता है जो HGH को ब्लॉक करता है रोज योग करें और अपने पसंदीदा गाने सुने इससे स्ट्रेस कम होता है

    निष्कर्ष ( Conclusion )

    हाइट एक रात में नहीं बढ़ती है इसके लिए समय लगता है हाइट बढ़ने के लिए इच्छा शक्ति, मेहनत और धैर्य की जरूरत होती है अभी आप जवान लड़की है तो रोज बताई गई एक्सरसाइज करें अच्छी डाइट और प्रॉपर नींद लेने से हाइट बढ़ाई जा सकती है

  • एक दिन में कितना पनीर खाएं | Benefits of paneer in hindi

    पनीर इंडिया में बहुत मात्रा में खाया जाता है शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का मुख्य स्रोत है भारतीय लोग बड़े चाव से इसे खाते हैं पर सब के मन में एक सवाल रहता है कि एक दिन में कितना पनीर खाएं
    पनीर को इंडिया में Cottage cheese भी कहते हैं और इंडिया में पनीर खाना लग्जरी माना जाता है क्योंकि यह थोड़ा महंगा आता है और खाने में स्वादिष्ट होता है और इसमें बहुत मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं
    इस लेख में हम जानेंगे एक दिन में कितना पनीर खाएं कब, कैसे और किन्हें पनीर नहीं खाना चाहिए आखिर तक आपको इन सब सवालों के जवाब मिल जाएंगे

    पनीर में पोषक तत्व की मात्रा (100gm)

    Calories 280-320 kcal
    Protein. 18-22 gm
    Fat. 20-25 gm
    Carbo. 3-5 gm
    Calcium 300-700 mg
    Vitamins A, D, B12
    Minerals ph, mg, zn, na

    पनीर में प्रोटीन की अधिक मात्रा होती है इसमें केसीन प्रोटीन होता है जो धीरे-धीरे पचता है और इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और मसल को अमीनो एसिड मिलते रहते हैं

    एक दिन में कितना पनीर खाएं | paneer benefits in hindi

    पनीर खाने के फायदे (Benefits of paneer)

    1. मसल रिकवरी (muscle recovery)

    अधिक प्रोटीन होने से पनीर मसल मांस को बढ़ाता है और मसल्स रिकवरी में मदद करता है वर्कआउट करने वालों के लिए पनीर सुपर फूड की श्रेणी में आता है

    2. हड्डियां मजबूत (strong bone)

    पनीर में कैल्शियम में फास्फोरस भरपुर मात्रा में पाया जाता है ये दोनों खनिज तत्वों को मजबूत बनाते हैं और ओस्टियोपोरिस बीमारी से बचाते हैं

    3. वजन नियंत्रण (Weight control)

    पनीर वजन घटाने और बढ़ाने दोनों में फायदेमंद है पनीर में हेल्थी फैट होती है जो वजन बढ़ने से रोकती है पनीर से पेट भरा हुआ लगता है जिससे कम खाना खाते हैं

    4. ऊर्जा (energy)

    पनीर में मौजूद वसा आपको एनर्जी प्रदान करती है जिससे आपके शरीर में पूरे दिन ऊर्जा रहती है और आप एक्टिव रहते हो

    5. डायबिटीज (sugar)

    पनीर का ग्लाईसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता है और इसमें मौजूद मैग्नीशियम ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है

    Read More : Desi diet plan for weight loss in hindi

    एक दिन में कितना पनीर खाएं

    यह आपके लक्ष्य पर निर्भर करता है कि आपका लक्ष्य क्या है और आपकी दिनचर्या, स्वास्थ्य एक्टिविटी पर निर्भर करता है

    1. वजन घटाने के लिए (Weight lose)
    एक दिन में कितना पनीर खाएं | paneer benefits in hindi

    अगर आप अपना वजन घटाने के लिए पनीर खा रहे हैं तो पनीर की कम मात्रा ही खानी चाहिए इसके लिए आपको रोज 50 से 100 ग्राम पनीर खाना चाहिए वजन घटाने के लिए जितनी कैलरी आप खा रहे हैं उससे ज्यादा कैलरी आपको बर्न करनी चाहिए और पनीर खाने से पेट भर जाता है जिससे आप ज्यादा खाना खाने से बचते हैं

    • लो फैट पनीर ही खाएं पनीर को ज्यादा फ्राई न करें
    • कम ग्रेवी में खाए सब्जियों के साथ खाना सबसे अच्छा रहता है
    • चाहे तो आप कच्चा पनीर भी खा सकते हैं
    2. मसल वृद्धि के लिए (muscle building)

    अगर आप रोज वर्कआउट कर रहे हैं और एक अच्छी बॉडी बनाना चाहते हैं तो आपको रोज 100 से 150 ग्राम पनीर खाना चाहिए और आप बॉडीबिल्डिंग भी करते हैं तो आपको दिन 200 ग्राम पनीर खाना चाहिए मसल बढ़ोतरी के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है जो पनीर में होता है

    • मसल ग्रोथ के लिए फुल फैट पनीर अच्छा रहता है
    • सोने से एक-दो घंटे पहले 100 ग्राम पनीर खाना मसल रिकवरी के लिए अच्छा रहता है
    • पनीर को वर्कआउट के बाद जरूर खाएं इस से मसल की ग्रोथ जल्दी होती है
    • पनीर को चावल, रोटी, सलाद , दही के साथ एक हेल्थी थाली बनाएं
    3. स्वस्थ रहने के लिए (good health)

    अगर आपका कोई भी लक्ष्य नहीं है और आप नॉर्मल फिट रहने के लिए पनीर खाते हैं और एक हेल्थी डाइट फॉलो करते है तो आपको 50 से 75 ग्राम पनीर रोज खाना चाहिए इतनी मात्रा में पनीर खाने से आपको जरूरी प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व की मात्रा पूरी हो जाती है जिसकी हर इंसान को जरूरत होती है

    • इससे आपकी हड्डियां मजबूत होगी और आप फिट रहेंगे
    • प्रोटीन के लिए सिर्फ पनीर पर डिपेंड न रहे हैं अन्य स्रोत जैसे- दाल, छोले,अंडा, दही भी खाएं
    • घर का पनीर ही खाएं बाजार में मिलावटी पनीर बहुत अधिक मात्रा में मिलता है जिसे खाने से आप बीमार भी पड़ सकते हैं

    ज्यादा पनीर खाने के नुकसान (side effects of paneer)

    एक दिन में कितना पनीर खाएं | paneer benefits in hindi

    • पनीर में अधिक मात्रा में कैलरी होती है जरूरत से ज्यादा पनीर खाने से वजन बढ़ सकता है अगर आप कोई एक्टिविटी नहीं करते है तो
    • फूल फैटी पनीर में सैचुरेटेड पनीर की अधिक मात्रा होती है इसे ज्यादा खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है
    • कुछ लोग लैक्टोस न सहने वाले होते हैं और पनीर में दूध के मुकाबले लैक्टोस कम होता है पर ज्यादा मात्रा में पनीर खाने से ब्लोटिंग , गैस बनना,पेट खराब होना आदि समस्या हो सकती है
    • अगर आपको किडनी से संबंधित समस्या है तो पनीर में हाई प्रोटीन होने की वजह से दिक्कत और बढ़ सकती है
    • चेहरे पर फुंसी- मुंहासे हो सकते है और कभी कभी हार्मोन अनियंत्रित हो जाते हैं

    पनीर खाने का सही समय

    • सुबह पनीर खाने से दिन भर शरीर में एनर्जी बनी रहती है
    • लंच के समय आप सब्जी व सलाद के रूप में पनीर खा सकते हैं
    • वर्कआउट से 1 घंटे पहले प्री वर्कआउट में पनीर खाना अच्छा रहता है
    • वर्कआउट के बाद पनीर खाने से शरीर में प्रोटीन की जरूरत पूरी होती है
    • डिनर में थोड़ा पनीर खाएं जिससे मसल रिकवरी जल्दी हो
    • देर रात पनीर खाने से बचें क्योंकि पनीर को पचने में समय लगता है
    पनीर को डाइट में कैसे शामिल करें

    पनीर को आप कई प्रकार के डिश पका कर खा सकते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होते है
    जैसे – पनीर भुर्जी, पनीर सलाद, पनीर परांठा, मटर पनीर आदि

    किन लोगों को पनीर नहीं खाना चाहिए

    • जिन लोगों को लैक्टॉस इनटोलरेंस समस्या है उन्हें पनीर नहीं खाना चाहिए
    • हाई कोलेस्ट्रॉल मरीजों को पनीर कम ही खाना चाहिए और लो फैट पनीर ही खाएं
    • डेयरी उत्पादों से जिन लोगों को एलर्जी है वह पनीर न खाएं
    • गुर्दे से संबंधित मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर ही पनीर खाना चाहिए
    • हमेशा ताजा पनीर ही खाएं और हो सके तो घर का बना पनीर खाएं
    • पनीर फ्राई न करें ग्रिल करके खाएं
  • जिम जाने का सही टाइम | Best time to workout

    आज के समय हर किसी पर जिम जाने का भूत सवार है जो की अच्छी बात है हर इंसान को फिट रहने के लिए जिम जाना चाहिए पर सब इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि जिम जाने का सही टाइम क्या है
    सबके दिमाग में चलता है कि जिम सुबह, शाम या रात को जाएंगे जिम जाने का टाइम सबके लिए अलग-अलग हो सकता है किसी के लिए सुबह सही रहता है तो किसी के लिए शाम को बेस्ट है यह आपके दिनचर्या अपने निर्भर करता है

    जिम जाने का सही टाइम क्यों जरूरी है

    जिम जाने का सही टाइम हमारी बॉडी की परफॉर्मेंस और परिणाम पर असर करता है जब हम अपने शरीर की घड़ी के अनुसार वर्कआउट करते हैं तो आपका एनर्जी लेवल बेहतर होता है और जिम करने के बाद रिकवरी जल्दी होती है मसल बढ़ोतरी में वृद्धि होती है और रोज एक ही समय पर जिम जाने से नियमता बनी रहती है

    सुबह जिम जाने के फायदे (benefits of morning workout)

    अगर आप में सुबह जल्दी उठने की हिम्मत है तो आपको सुबह जिम जाना चाहिए सुबह जिम जाने के बहुत से फायदे मिलते हैं

    1. नियमित (consistency)

    अगर आपने दिन का मुख्य काम सुबह ही कर लिया तो दिन के कोई भी काम आपके बीच में नहीं आ सकता पूरे दिन थके होने के कारण शाम को वर्कआउट करने की कोई जरूरत नहीं है और सुबह जिम जाने से एक रूटीन बन जाता है जिससे डिसिप्लिन की आदत बनती है

    2. मेटाबॉलिज्म (metabolism boost)

    जिम जाने का सही टाइम | Best time to workout

    रोज सुबह वर्कआउट करने से मेटाबॉलिज्म पूरे दिन तेज काम करता है और इससे दिन में ज्यादा कैलरी बर्न होती है जिससे चर्बी कम होती है

    3. दिमाग व एनर्जी (mental health)

    वर्कआउट करने से इंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जो आपको अच्छा महसूस करता है यह सुबह के समय वर्कआउट करने से अधिक होता है जो पूरे दिन आपको एक्टिव फॉक्स और सकारात्मक महसूस करता है और दिमाग को तेज करता है

    Read More : घर पर बॉडी कैसे बनाएं (Ghar par exercise kaise kare)

    4. टेस्टोस्टेरोन में वृद्धि (testosterone booster)

    मसल बढ़ोतरी के लिए टेस्टोस्टेरोन बहुत जरूरी होता है और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन सुबह के समय पीक पर होता है इससे वर्कआउट करने में मदद मिलती है

    5. अच्छी नींद (sleep quality)

    कुछ शोध से पता चला है कि जो लोग सुबह रोज एक्सरसाइज करते हैं उन्हें रात में अच्छी गहरी नींद आती है और नींद चक्कर सही चलता है

    6. ध्यान (focus)

    सुबह के समय जिम में भीड़ कम होती है इससे जिम में वर्कआउट करना आसान होता है और वर्कआउट पर फॉक्स बढ़ता है कोई डिस्टर्ब करने वाला नहीं होता

    सुबह जिम करने के साइड इफेक्ट

    • रात भर सोने के बाद बॉडी थोड़ी अकड़ जाती है जिसे पहले वार्म अप करना बहुत जरूरी है नहीं तो इंजरी हो सकती है
    • सुबह वर्कआउट करने पर परफॉर्मेंस लो हो सकती है क्योंकि शरीर पूरा खुला हुआ नहीं होता है जिससे भारी वजन उठाने में तकलीफ होती है
    • अगर आप सुबह जल्दी ऑफिस या कॉलेज जाते हैं तो इसके साथ वर्कआउट मैनेज करना थोड़ा कठिन हो जाता है

    शाम को जिम जाने के फायदे (benefits of evening workout)

    जिम जाने का सही टाइम | Best time to workout

    1. पूरी ताकत (strength)

    दिन भर काम करने से शाम तक पूरी बॉडी वार्म अप हो जाती है और पूरी तरह खुल जाती है जिससे वर्कआउट करना आसान हो जाता है और हैवी वेट उठाने में कोई परेशानी नहीं होती इस समय हमारा एनर्जी लेवल अच्छा होता है खासकर बॉडीबिल्डर को शाम में ही एक्सरसाइज करना चाहिए

    2. स्ट्रेस कम (stress relief)

    दिन भर की चिंता शाम की समय जिम में उतर जाती है और पूरा शरीर रिलैक्स हो जाता है शरीर हल्का महसूस होता है

    3. पूरा समय (full time)

    शाम को वर्कआउट करते समय टाइम की कोई पाबंदी नहीं होती है क्योंकि पूरे दिन का काम निपटा कर वर्कआउट कर रहे होते हैं जिससे हम आराम से वर्कआउट कर सकते हैं

    4. प्री वर्कआउट (Pre workout)

    शाम को वर्कआउट से एक-दो घंटे पहले आराम से प्री वर्कआउट ले सकते हैं जिससे वर्कआउट करना आसान होता है

    शाम को जिम करने के साइड इफेक्ट

    • शाम के समय जिम में बहुत ज्यादा भीड़ होती है जिस कारण वर्कआउट करने में दिक्कत आती है और मशीन के लिए इंतजार करना पड़ता है
    • सारा दिन काम करने के बाद थकान हो जाती है उसके बाद जिम करना मुश्किल हो जाता है और कई बार तो जिम जाने का मन ही नहीं करता है
    • कुछ लोगों को शाम के समय ज्यादा वर्कआउट करने से एड्रलिन इतना बढ़ जाता है कि नींद लेने में दिक्कत आती है और वर्कआउट व सोने के बीच तीन-चार घंटे का समय होना चाहिए
    • रात के खाना पचने में समस्या आती है

    दोपहर में जिम करना-

    जिम जाने का सही टाइम | Best time to workout

    • कुछ लोगों के पास टाइम की बहुत कमी होती है जिस कारण वह दोपहर में जिम करते हैं पर यह हर किसी के लिए सही नहीं होता है
    • दोपहर के समय जिम खाली होती है और बॉडी का तापमान हाई होता है लंच के एक घंटे बाद वर्कआउट करना सही रहता है
    • हर किसी को दोपहर में वर्कआउट करने का समय नहीं मिलता है

    आपका लक्ष्य वजन घटाना या वजन बढ़ाना

    सुबह खाली पेट कार्डियो करना वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा रहता है खाली पेट वर्कआउट करते हैं तो एनर्जी के लिए हमारी बॉडी फैट का उपयोग करती है जिससे फैट जल्दी बर्न होती है पर शाम को वर्कआउट करने से भी वजन कम होता है पर ज्यादा इफेक्टिव सुबह वर्कआउट करना सही रहता है अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं तो इसके लिए शाम के समय वर्कआउट करना ज्यादा अच्छा रहता है शाम के समय शरीर पूरा वार्मअप हुआ होता है जिससे वेट ट्रेनिंग करना आसान होता है और मिल लेना का भी पूरा टाइम मिलता है जो मसल ग्रोथ और रिकवरी के लिए बहुत जरूरी होता है

    वर्कआउट में डाइट का महत्व

    वर्कआउट से पहले (pre workout)-
    वर्कआउट करने से एक घंटे पहले कार्बोहाइड्रेट और थोड़ा प्रोटीन लेना सही रहता है जैसे केला, पीनट बटर ,ड्राई फ्रूट आदि इससे वर्कआउट के समय शरीर में एनर्जी आती है

    वर्कआउट के बाद (post workout )-
    वर्कआउट करने के 40- 50 मिनट बाद प्रोटीन और कार्ब्स की अधिक मात्रा वाली डाइट ले यह बॉडी के मसल रिकवरी व ग्रोथ के लिए जरूरी है जैसे- प्रोटीन शेक , अंडे ,पनीर ,चावल ,चिकन आदि

    जिम के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

    • एक टाइम चुनो और रोज उसी टाइम जिम जाओ
    • बॉडी को हमेशा हाइड्रेट रखें
    • प्री वर्कआउट डाइट हमेशा ले
    • वर्कआउट से पहले वार्म अप करें ओर बाद में स्ट्रैचिंग करना जरूरी है
    • रोज 7- 8 घंटे की नींद अवश्य ले जिससे बॉडी मसल को रिकवर होने के लिए समय मिले
    • नियमता बनाए रखें एक दिन भी बीच में स्किप ना करें
  • पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे और नुकसान

    आज हम एक फल की बात करेंगे जो हर मौसम और हर कहीं मिल जाता है और सस्ते दामों पर उपलब्ध होता है जिसका नाम है केला (banana ) जो हर भारतीय बड़े चाव से खाता है केला एक सुपर फूड से कम नहीं है
    आज हम जानेंगे पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे और नुकसान जिम जाने वालों से लेकर ऑफिस में काम करने वाले प्रोफेशनल तक केला सबके लिए अनमोल फल है क्योंकि इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं केला हर बीमारी रोग, कमजोरी आदि समस्याओं को दूर करने के काम आता है और केला हमारी सेहत का स्वस्थ रखता है और केला खाने से इंस्टेंट एनर्जी आती है

    केले में पोषक तत्व की मात्रा

    केले के फायदे व नुकसान जानने से पहले हमें पता होना चाहिए कि केले में होता क्या है एक नॉर्मल केले का वजन लगभग 120 ग्राम तक होता है

    पोषक तत्व की मात्रा-

    Potassium: Lagbhag 422 mg (Din ki zaroorat ka 9%)

    Vitamin B6: Din ki zaroorat ka 33%

    Vitamin C: Din ki zaroorat ka 11%

    Magnesium: Din ki zaroorat ka 8%

    Fiber (Resha): 3.1 grams

    Manganese: Din ki zaroorat ka 14%

    Calories: 105 kcal

    Carbohydrates: 27 grams

    Protein: 1.3 grams

    पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे और नुकसान

    फायदे (benefits of banana)

    1. शक्ति (instant energy)

    पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे और नुकसान

    एथलीट और स्पोर्ट्समैन मैन अक्सर मैच के बीच केला खाते हैं क्योंकि केले में मौजूद sucrose , fructose और glucose आपको इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करते हैं और पुरुषों को शारीरिक या मानसिक काम दोनों के लिए एनर्जी की जरूरत होती है केला प्री वर्कआउट के रूप में भी खा सकते हैं

    2. हृदय स्वस्थ (heart health)

    पुरुषों में दिल की बीमारियां होना एक आम समस्या है और इससे बचने के लिए केला सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है पोटेशियम इलेक्ट्रोलाइट होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और शरीर में से सोडियम को कम करता है हार्ट अटैक के चांस भी कम होते हैं

    3. पाचन में सुधार ( Digestion )

    अगर आपका पाचन तंत्र खराब रहता है और कब्ज , गैस आदि की समस्या है तो केला आपके लिए वरदान है केले में मौजूद फाइबर, पेक्टिन पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और आंत को साफ रखते है

    4. गुर्दे के लिए अच्छा (kidney strong)

    केले में मौजूद पोटेशियम किडनी स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है और गुर्दे में पथरी बनने का खतरा कम रहता है और 50% से अधिक किडनी से संबंधित बीमारियों को कम करता है और जिन लोगों को पहले से ही किसी किडनी से संबंधित कोई बीमारी है तो डॉक्टर से जरूर पूछे

    5. प्रतिरक्षा तंत्र (immunity )

    बीमारियों से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा तंत्र का मजबूत होना बहुत जरूरी है अकेले में विटामिन सी, बी6 पाए जाते हैं जो प्रतिरक्षा तंत्र को तेज काम करने में मदद करते हैं

    6. हड्डियां मजबूत (strong bones)

    केले में कैल्शियम की मात्रा नहीं होती है लेकिन इसमें मौजूद Fructo oligo saccharides कैल्शियम शोषण करने की क्षमता को बढ़ाता है रनिंग करने वालों को रोज केला खाना चाहिए

    7. अच्छी त्वचा (good skin)

    केले में मौजूद विटामिन C और मैग्नीशियम त्वचा के लिए फायदेमंद होता है मैग्नीशियम कॉलेजन के उत्पादन में मदद करता है जो त्वचा को टाइट बनाता है और केले का पेस्ट बनाकर चेहरे पर भी लगाया जाता है जिससे त्वचा चमकने लगती है

    पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे और नुकसान

    8. वजन नियंत्रण (weight management)

    अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हो तो केले को दूध और पीनट बटर के साथ खाना अच्छा रहता है अगर आपको वजन घटाना है तो केले को ब्रेकफास्ट में सीधे खा सकते हैं

    9. मूड बेहतर (stress relief)

    अगर आपका तनाव चिंता में ज्यादा रहते हो तो केला खाने से मूड बेहतर होता है क्योंकि केले में टाइपटॉफैन होता है जो सेरोटोनिन हार्मोन बनता है

    10. सेक्सुअल हेल्थ (sex power )

    पुरुषों में केला सेक्सुअल स्टैमिना और परफॉर्मेंस को बढ़ाता है विटामिन बी6 मैग्नीशियम टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का एक्टिव करते हैं

    Read More : चावल खाने के नुकसान और फायदे

    नुकसान (side effects of Banana)

    पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे और नुकसान

    1. वजन बढ़ना (obesity)

    केला वजन बढ़ाता भी है और घटाता भी है ज्यादा मात्रा में केला खाने से वजन बढ़ने लगता है और आपको ही फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते है ओर रोज केले खा रहे हो तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है

    2. डायबिटीज (diabetes)

    ज्यादा पका हुआ केला मीठा होता है इसमें गलाइस्मिक इंडेक्स मीडियम होता है डायबिटीज के मरीजों को केले कम ही खाना चाहिए ज्यादा मीठा केला ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है

    3. सर दर्द (migraine)

    कुछ लोगों में केले में मौजूद ट्राईमाईन का substance माइग्रेन को बढ़ा देता है यह बहुत ज्यादा पके हुए केले में पाया जाता है

    4. Hyperkalemia का खतरा

    यह बहुत विशेष स्थिति में होता है अगर आपके खून में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा हो जाए तो hyperkalemia हो सकता है इससे दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है एक स्वस्थ इंसान को इससे कोई समस्या नहीं है

    5. गैस बनना (Bloating )

    कई बार ज्यादा केला खाने से गैस बन जाती है क्योंकि केले में फाइबर व सॉरर्बिटोल होता है कुछ लोगों का पेट संवेदनशील होता है उन्हें यह दिक्कत आ सकती है

    केला खाने का सही समय और तरीका

    • सबसे अच्छा केला खाने का समय नाश्ते के समय केला खाना केले को ओट्स , दलिय में डालकर खा सकते हैं दूध के साथ जूस बनाकर भी पिए
    • वर्कआउट करने से पहले या बाद में खाना अच्छा रहता है इससे मसल रिकवरी में मदद मिलती है और शरीर में एनर्जी आती है
    • अगर आपको दोपहर में भूख लग रही है और थोड़ी कमजोरी महसूस हो रही है तो एक दो केले खाने चाहिए
    • सुबह खाली पेट खेल नहीं खाना चाहिए
    • रात में खाना खाने के बाद केला नहीं खाना चाहिए

    निष्कर्ष (conclusion)

    अगर हमें स्वस्थ रहना है तो रोज दो केले तो खाने ही चाहिए और केले के साथ अन्य फल भी खाएं जिससे हमारे शरीर को सारे पोषक तत्व और विटामिन मिल सके पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं यह आपकी रिकवरी और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

    1. क्या केला खाने से मर्दाना ताकत बढ़ती है ?

    कुछ रिसर्च में पता चला है कि केला टेस्टोस्टेरोन को बैलेंस करने में मदद करता है जिससे मर्दाना ताकत में सुधार होता है

    2. एक केला कितनी रोटी के बराबर होता है ?

    एक केला पोषण के हिसाब से एक रोटी के बराबर होता है दोनों में लगभग कैलरी व कार्बोहाइड्रेट की मात्रा समान होती है

    3. दो केले में कितना प्रोटीन होता है ?

    एक नॉर्मल साइज केले में 1.4 ग्राम प्रोटीन होता है तो 2 केलो में 2.8 ग्राम प्रोटीन होगा केले में प्रोटीन के मुकाबले फाइबर वह पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है

    4. अगर हम रोज केला खाएं तो क्या होगा ?

    केले में फाइबर और कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं इससे अधिक खाना खाने से बचते हैं और शरीर में एनर्जी आती है रोज केले खाने से धीरे-धीरे मसल में बढ़ोतरी होने लगती है