दोस्तों भारत में सर्दियों का मौसम चल रहा है और सर्दियों पड़ रही है इस मौसम धूप में बैठकर मूंगफली खाने का अलग ही मजा है मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं ( mungfali khane ke fayde )
मूंगफली को गरीबों का बादाम कहते हैं क्योंकि भारत में हर कोई बादाम नहीं खरीद सकता पर मूंगफली सस्ती होती है और इसमें पोषक तत्वों की अधिक मात्रा होती है जिससे मूंगफली स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होती है इस लेख में जानेंगे मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान ( mungfali khane ke fayde )
मूंगफली में पोषक तत्वों की मात्रा
Nutrients Amount ( per 100g)
Calories 567 kcal
Protein। 25.8 grams
Healthy Fats 49.2 grams
Carbohydrate 16.1 grams
Fiber 8.5 grams
Magnesium 42% of DV
Vitamin E 45% of DV
मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान ( mungfali khane ke fayde )
1. स्वस्थ हृदय ( heart health )
मूंगफली में मोनोसैचुरेटेड और पॉलीसैचुरेटेड फैट होती है जो अच्छी फैट होती है हमारे स्वास्थ्य के लिए फैट एलडीएल को कम व एचडीएल को बढ़ाने में मदद करती है अगर आप सर्दियों में मूंगफली खाते हैं तो दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है
2. वजन कम करना (weight lose)

आप सोच रहे होंगे की मूंगफली से वजन कैसे कम हो सकता हैं इसमें तो कैलरी की अधिक मात्रा होती है लेकिन शोध के मुताबिक मूंगफली खाने से पेट भर जाता है जिस कारण लंबे समय तक भूख नहीं लगती
3. याददाश्त बढ़ाना ( memory booster )
मूंगफली में विटामिन b3 ओर Resveratrol पाया जाता है यह दोनों दिमाग की शक्ति को बढ़ाते हैं इससे अल्जाइमर का खतरा कम होता है
Read More : ओट्स खाने के फायदे और नुकसान | Oats khane ke fayde
4. त्वचा में निखार ( Natural glow )
मूंगफली में विटामिन E और जिंक तत्व पाया जाता है जो त्वचा को अंदर से Nourish करता है जिससे त्वचा पर मौजूद झुरियां लाइंस को कम करता है त्वचा पर नेचुरल निखार आता है
5. मधुमेह नियंत्रित ( Diabetes control )
मूंगफली का Gi कम होता है जिससे मूंगफली खाने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है पर मधुमेह रोगी बिना नमक वाली मूंगफली ही खाएं
6. मजबूत हड्डियां ( strong bones )
मूंगफली में मैग्नीशियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होती है जो हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में सहायक होते हैं उम्र बढ़ने से जोड़ों में दर्द होना आम बात है मूंगफली खाने से दर्द में राहत मिलती है

7. पाचन में सुधार ( Digestion )
मूंगफली में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं और इससे कब्ज में राहत होती है Gut health बेहतर होती है तेजाब कम बनता है
8. मजबूत बाल ( strong hair )
मूंगफली में बायोटीन और विटामिन E होता है जो बालों को मजबूत बनाते हैं जिससे बाल कम झड़ते हैं और बाल जल्दी बढ़ते हैं
मूंगफली खाने का तरीका
- भीगी हुई मूंगफली सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंगफली खाने से पाचन अच्छा होता है और पोषण तत्व और पोषण तत्व ज्यादा ग्रहण होते हैं
- भूनी हुई मूंगफली सर्दियों में सबसे ज्यादा खाई जाती है पर ज्यादा नमक वाली नहीं खानी चाहिए
- पीनट बटर प्रोटीन का अच्छा स्रोत है यह मूंगफली से बनता है जो स्पोर्ट्स व जिम करने वालों के लिए पीनट बटर फायदेमंद होता है
मूंगफली खाने के नुकसान ( side effects of mungfali )

- कोई भी चीज हो चाहे मुंगफली हो ज्यादा खाने से नुकसान हीं होता हैं
- वजन बढ़ाना मूंगफली में कैलरी की अधिक मात्रा होती है ज्यादा मूंगफली खाने से वजन बढ़ने लगता है
- ज्यादा मूंगफली खाने से पेट खराब होना गैस बनना कब्ज की समस्या हो सकती है
- कुछ लोगों को पीनट बटर से एलर्जी होती है जिस कारण त्वचा पर धब्बे ,खुजली ,सांस लेने में दिक्कत आना आदि समस्या हो सकती है
- जिन लोगों का यूरिक एसिड हाई है उन्हें मुंगफली कम खानी चाहिए क्योंकि मूंगफली में puriness होते हैं जो यूरिक एसिड को और बढ़ा सकते हैं
- कई बार पुरानी मूंगफली में aflatoxin नाम का फंगस हो जाता है जो लीवर के लिए जहरीला होता है
- बीपी के मरीज को नमकीन मूंगफली नहीं खानी चाहिए इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है
निष्कर्ष ( conclusion )
मूंगफली सुपर फूड की श्रेणी में आती है जिसके स्वास्थ्य को बहुत से लाभ होते हैं जो हमने ऊपर पढ़े हैं पर मुंगफली को एक सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए आज के समय हर कोई किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है इसके लिए आप इन छोटी-छोटी आदतों में सुधार लाकर एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं मूंगफली खाने के फायदे नुकसान ( mungfali khane ke fayde ) लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. मूंगफली कब नहीं खानी चाहिए ?
जब आपको मूंगफली से एलर्जी हो या किसी प्रकार की पाचन संबंधी समस्या हो तो मूंगफली खाने से बचें और देर रात को मूंगफली नहीं खानी चाहिए
2. क्या गुर्दे में पथरी होने से मूंगफली खानी चाहिए ?
पथरी किस प्रकार की है यह निर्भर करता है अगर आपको कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन है तो मूंगफली नहीं खानी चाहिए
3. प्रेगनेंसी में मूंगफली खानी चाहिए ?
गर्भावस्था के दौरान मूंगफली स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं और दोपहर में लंच के साथ भी खाना अच्छा रहता है लेकिन ध्यान रहे मूंगफली कम ही खाएं ज्यादा खाने से पेट की समस्या हो सकती है
4. मूंगफली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए ?
मूंगफली खाने के बाद खट्टे फल जैसे संतरा नींबू और अंगूर नहीं खाने चाहिए और खासकर जीने एलर्जी हो इनसे दूर रहे