Banana shake ke fayde

Banana shake ke fayde

आज के समय स्वस्थ रहना कितना जरूरी बन गया ये आप जानते ही हैं हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से जूझ रहा है और बात जब हेल्थी ड्रिंक कि आए तो सबसे पहले मन में बनाना शेक ही आता है लेकिन ज्यादातर लोगों को नहीं पता कि बनाना शेक के फायदे क्या-क्या है ( Banana shake ke fayde )
बनाना शेक एक ऑलराउंडर है जो शरीर में हर पोषक तत्व की कमी को दूर करता है और भारत के हर कोने में आपको केले मिल जाएंगे और भारत में केले इतने सस्ते की हर कोई खरीद सकता है आइए जानते हैं बनाना शेक पीने के फायदे ( Banana shake ke fayde )

बनाना शेक में पोषक तत्वों की मात्रा

बनाना शेक सिर्फ दूध व केले का मिश्रण ही नहीं बल्कि विटामिन और खनिज का भंडार है इससे लगभग सारे पोषक तत्वों की मात्रा पूरी हो जाती है

पोटेशियम – ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है
विटामिन बी6 – दिमाग तेज और मेटाबॉलिज्म फास्ट
कैल्शियम – दांत और हड्डियों को मजबूत बनाता है
विटामिन सी – प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत
फाइबर – पाचन में सुधार
मैग्नीशियम – हड्डियों और मसल की ताकत बढ़ाता है

बनाना शेक क्या है

बनाना शेक एक स्वास्थ्य के लिए सेहतमंद ड्रिंक है जो दूध और केले से बनता है और कई लोग इसमें शहद ,ड्राई फ्रूट ,ओट्स, पीनट बटर और प्रोटीन पाउडर भी डालते हैं जिस कारण बनाना शेक में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है ज्यादातर लोग वजन बढ़ाने के लिए और सुबह नाश्ते के समय पीते हैं

बनाना शेक पीने के फायदे ( Banana shake ke fayde )

Banana shake ke fayde

1. ताकत के लिए (instant energy)

बनाना में के प्रकार की प्राकृतिक शुगर सुक्रोज फ्रुक्टोज ग्लूकोज होती है और जब आप बनाना शेक पीते हैं तो आपको तुरंत एनर्जी मिलती है इसलिए ज्यादातर स्पोर्ट्स मेन ओर फिटनेस लवर्स वर्कआउट के पहले और बाद में बनाना शेक पीते हैं इससे थकान दूर होती है और शरीर एक्टिव रहता है

2. वजन बढ़ाना ( weight gain )

अगर आपका वजन कम है और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो बनाना शेक पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद है एक गिलास में बनाना शेक में अधिक मात्रा में कैलरी होती है और ड्राई फ्रूट या प्रोटीन पाउडर मिलने से यह एक वजन बढ़ाने के लिए परफेक्ट ड्रिंक बन जाती है

3. मसल रिपेयर ( Recovery )

वर्कआउट करने के बाद मसल्स रिकवरी के लिए बनाना शेक पीना अच्छा रहता है केले में मौजूद पोटैशियम मसल्स क्रैंप को रोकते हैं और दूध प्रोटीन मसल रिकवरी को तेज करता है

4. पाचन मजबूत ( Digestion )

Read More : ओट्स खाने के फायदे और नुकसान | Oats khane ke fayde

केले में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है जो कब्ज की समस्या को दूर करती है रोज बनाना शेक पीने से पेट साफ रहता है और तेजाब नहीं बनता खाना जल्दी पचता है

5. स्वस्थ हृदय ( heart health )

बनाना शेक हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बहुत फायदेमंद है केले में मौजूद पोटैशियम शरीर में से सोडियम को कम करता है जिससे हृदय पर दबाव कम पड़ता और हृदय रोगों का खतरा कम होता है

6. तेज दिमाग (Brain sharp)

केले में मौजूद विटामिन बी 6 और मैग्नीशियम दिमाग को तेज करते हैं रोजाना बनाना शेक पीने से फॉक्स बढ़ता है और याददाश्त मजबूत होती है केले में मौजूद ट्रिप्टोफैन अमीनो एसिड स्ट्रेस कम करता है मूड को अच्छा बनाता हैं

7. चमकदार त्वचा ( skin & hair )

बनाना शेक में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बॉडी से टॉक्सिंस पदार्थ को बाहर निकालते हैं इससे त्वचा चमकदार बनती है और विटामिन सी, B कॉम्प्लेक्स बालों को मजबूत बनाते हैं और बाल झड़ने से रोकते हैं

8. नींद में सुधार (Batter sleep)
Banana shake ke fayde

केले में ट्रिप्टोफैन होता है जो मूड को रिलेक्स करता है और नींद को बढ़ाता है रोज बनाना शेक पीने से नींद अच्छी और गहरी आती है

बनाना शेक पीने का सही टाइम

  • सुबह नाश्ते के समय बनाना शेक पीना सबसे अच्छा माना जाता है इससे पेट भर जाता है और पूरे दिन शरीर एक्टिव रहता है
  • वर्कआउट करने से 30 मिनट पहले या वर्कआउट करने के बाद तुरंत पीने से मसल ग्रोथ में फायदेमंद है
  • आप बनाना शेक को शाम के समय स्नेक्स के रूप में भी पी सकते हैं

बनाना शेक कैसे बनाएं

बनाना शेक बनाना बहुत ही आसान है दो पके हुए केले ले ,एक गिलास दूध ,चार से पांच बदाम अखरोट ,एक चम्मच शहद अब इन सबको मिलाकर मिक्सर में डालकर मिक्स कर ले और आपका स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर बनाना शेक तैयार है

बनाना शेक के साइड इफेक्ट्स

Banana shake ke fayde

  • केले में शुगर होती है इसलिए शुगर के मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर ही बनाना शेक पीना चाहिए
  • अगर आपको सर्दी जुकाम है तो बनाना शेक नहीं पीना चाहिए इससे आपका सर्दी जुकाम बढ़ सकता है
  • जिसका पाचन खराब है बनाना शेक में थोड़ा अदरक डालकर पीए ताकि आसानी से पच सके
  • जिन लोगों को लैक्टोज़ इनटोलरेंस की समस्या है वह बनाना शेक न पीए
  • देर रात बनाना शेक पीने से गैस या बोलटिंग की समस्या हो सकती है

निष्कर्ष ( conclusion )

बनाना शेक एक नेचुरल सस्ता और आसानी से बनाए जाने वाला हेल्थी ड्रिंक है यह भूख मिटाने के साथ-साथ शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी उपलब्ध करवाता है बस आप बनाना शेक बनाते समय एक्स्ट्रा शुगर न मिलाएं ये सेहत के लिए नुकसानदायक है अगर आप अच्छा स्वास्थ्य चाहते हैं तो आज से ही बनाना शेक पीना शुरू कर दें बनाना शक पीने के फायदे ( Banana shake ke fayde ) लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं