Blog

  • Cycle chalane ke fayde ( Benefits of cycling )

    इस दौर में Cycle chalane ke fayde ( Benefits of cycling ) जानकर हैरान हो जाओगे साइकिल आज के समय में जैसे गायब हो रही है और बचपन से सब का सपना हुआ करता था अगर किसी बच्चे को नई साइकिल मिल जाए तो वह अपने सारे काम उस साइकिल से ही करता है और आज के दौर में मोटर गाड़ी और मोटरसाइकिल आने की वजह से सब साइकिल को भूल ही गए हैं और उन्हें आज साइकिल चलाना सरदर्द लगता है और आज के बच्चे भी मोटरसाइकिल, वीडियो गेम और मोबाइल आदि चलाने के शौकीन हो गए हैं और न हीं अपने माता-पिता से साइकिल मांगने की जिद करते हैं लेकिन आज के दौर में जिस प्रकार से बीमारियां बढ़ रही है और लोग अस्वस्थ होते जा रहे हैं और सब मोटापे की शिकार बन रहे हैं
    क्या आपको पता है दुनिया की सबसे पहली साइकिल 1817 में निर्मित हुई थी और इसको Baron karl von dras ने बनाई थी इसका नाम dandy horse था
    और आज के समय नीदरलैंड को सबसे ज्यादा साइकिल वाला देश माना जाता है वहां के लोग ज्यादातर साइकिल चलाना पसंद करते हैं इसलिए उनका स्वास्थ्य बाकी देशों से अच्छा है

    Cycle chalane ke fayde

    आईए जानते हैं cycle chalane ke fayde ( benefits of cycling )

    शारीरिक लाभ ( physical benefits )

    1.वजन कम करना ( weight lose )

    अगर आप ज्यादा मोटे हो और अपना वजन कम करना चाहते हो तो साइकिल चलाने से बेहतर कुछ नहीं है अगर आप दिन में 30 मिनट साइकिल चलाते हो तो आप 1 महीने में अपना वजन कम कर सकते हो हमारे शरीर में जो अतिरिक्त चर्बी है वह साइकिल चलाने से कम होने लगती है

    2.मांसपेशियां मजबूत ( strong muscle )

    रोज साइकिल चलाने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होने लगती है और हमारा मेटाबोलिज्म बढ़ने लगता है हमें शरीर के अंदर ताकत महसूस होने लगती है जो भी तेज दावक या बॉडीबिल्डर होते हैं वह अपनी टांगों को मजबूत करने के लिए साइकिल चलाते हैं

    3.हृदय स्वास्थ्य ( heart health )

    एक स्टडी के अनुसार जो व्यक्ति दिन में 10 मिनट से ज्यादा साइकिल चलाता है उसको Heart attack का 30% खतरा कम हो जाता है हृदय मरीजों को डॉक्टर कार्डियो करने की सलाह देते हैं और साइकिल चलाना सबसे अच्छा कार्डियो है

    4.खून संचार बेहतर ( blood circulation )

    रोज साइकिल चलाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने लगता है आज के समय में जीवन शैली ऐसी हो गई है कि व्यक्ति के जीवन में सक्रियता (Activeness)बहुत कम होती है जिस कारण उसका खून संचार कम होने लगता है साइकिल चलाने से हमारी मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है जिस कारण हृदय को अधिक तेजी से कार्य करना पड़ता है

    और पढ़े : Yoga karne ke fayde | योग के लाभ

    मानसिक लाभ ( mental health )

    cycle chalane ke fayde ( benefits of cycling ) शारीरिक तो बहुत होते है पर साथ ही इसके मानसिक फायदे भी बहुत है

    1.तनाव में कमी ( stress less )

    रोज साइकिल चलाने से तनाव कम होता है और हमारा मूड अच्छा रहने लगता है क्योंकि जब हम खुले वातावरण में रोज साइकिल चलाते हैं तो एंड्रोफिन हार्मोन रिलीज होता है जिससे हमें खुशी मिलती है

    2.अच्छी नींद ( good sleep )

    रोज साइकिल चलाने से नींद अच्छी आने लगती है जब हम साइकिल चलाते हैं तो हमारी कैलोरी बर्न होती है और हमारी मांसपेशियां पर ज्यादा प्रेशर पड़ने पर व थक जाती है इस कारण जब हम बिस्तर पर जाते हैं तो थके होने की वजह से गहरी और अच्छी नींद आती है

    3.बीमारियों से बचाव ( disease resistance )

    जिस व्यक्ति के जीवन में सक्रियता ( Activity ) बहुत कम है उसे बीमारियां होने के 50% ज्यादा चांस होते हैं एक्सरसाइज करने या साइकिल चलाने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमताएं बढ़ती है

    4.आत्मविश्वास में वृद्धि (improve self confidence)

    साइकिल चलाने से stress , depression से राहत मिलती है और व्यक्ति का फोकस बढ़ने लगता है और आत्मविश्वास बढ़ता है क्योंकि जब आप अकेले साइकिल लेकर नई- नई जगह पर जाते हैं तो आप अपने अंदर आत्मविश्वास महसूस करते हैं और रोज खुली हवा और प्रकृति के बीच घूमने से आपका दिमाग तेज होने लगता है

    Cycle chalane ke fayde (Benefits of cycling)

    : जिम साइकिल चलाने के फायदे [ Cycle chalane ke fayde (Benefits of cycling) ]

    जिम साइकिल चलाना भी बहुत लाभदायक होता है और इसके अलग फायदे है क्योंकि हम हर समय खुले ( out door )में साइकिल नहीं चला सकते है जिम में आप कभी भी यानी रात, दिन, दोपहर या फिर बारिश हो रही हो तब भी आप साइकिल चला सकते हैं
    जिम से चलाने से आप बाहर के प्रदूषण , शोर शराबा और आदि से सुरक्षित रहते हैं और इसमें आप स्पीड , पैडल प्रेशर और डिफिकल्टी को मैनेज कर सकते हैं

    निष्कर्ष (conclusion)

    साइकिल चलाना एक प्रकार से पूरे शरीर का व्यायाम है अगर किसी के पास व्यायाम करने का समय नहीं है तो वह साइकिल चला सकता है आप अपनी दिनचर्या में घर से बाहर जो भी काम करते है वह साइकिल द्वारा करें और स्वस्थ रहें
    cycle chalane ke fayde लेने के लिए आपको इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाना चाहिए और ये छोटी-छोटी आदतें एक दिन आपका जीवन बदल देगी

    FAQ

    1.cycle chalane ke fayde क्या है ?

    रोज साइकिल चलाने से वजन कम होता है और आपका आत्मविश्वास बढ़ता है इसके साथ ही पैर मजबूत होते है और बीमारियों से बचा जा सकता है

    2.साइकिल चलाने के बाद क्या करना चाहिए ?

    साइकिल चलाने के बाद कुछ देर पैदल चलना चाहिए और गहरी लंबी सांसे लें और थोड़ा बहुत स्ट्रेचिंग करनी चाहिए

    3.साइकिल चलाने के बाद क्या खाना पीना चाहिए ?

    साइकिल चलाने के बाद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन करना चाहिए और साइकिल चलाते समय बीच – बीच में पानी पीते रहना चाहिए और हो सके तो साथ में हमेश एनर्जी ड्रिंक रखे

    4.साइकिल किस समय चलानी चाहिए ?

    वैसे तो साइकिल किसी भी समय चला सकते है लेकिन सुबह ओर शाम के समय साइकिल चलाना अच्छा रहता है और इस समय वातावरण भी ठंडा होता है

  • Gud khane ke fayde | 20 गुड खाने के फायदे और नुकसान

    Gud khane ke fayde aur nuksan दोनों होते है और आज के समय चीनी के क्या नुकसान है सब को पता है और कोई भी बीमारी होने पर डॉक्टर चीनी बंद करने को कहते हैं और कुछ लोग मीठा खाने की शौकीन होते हैं जिस वजह से वह चीनी छोड़ नहीं पाते हैं तो आपको चीनी के नुकसान के बारे में तो पता है
    पर क्या आप Gud khane ke fayde ( गुड खाने के फायदे और नुकसान ) के बारे में जानते हैं क्या आपको पता है गुड से कितनी बीमारियों से बचा जा सकता है और इससे हमारे शरीर को कितना लाभ मिलता है खास तौर से सर्दियों में गुड़ खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है आज के दौर में लोगों ने जाने कितनी बीमारियों ओर रोगों से जूझ रहे हैं और अपना स्वास्थ्य खराब कर रहे हैं
    कुछ आंकड़ों के मुताबिक आज हर चार में से एक व्यक्ति मोटापे का शिकार है और हर दूसरा व्यक्ति स्वस्थ मापदंडों को पूरा नहीं कर पता है यानी वह अस्वस्थ की श्रेणी में आता है

    Gud khane ke fayde

    सबसे पहले जानते हैं गुड कब खाना चाहिए

    रात में सोने से पहले गुड का एक छोटा टुकड़ा पानी या दूध के साथ ले सकते हैं इससे आपको नींद भी अच्छी आएगी
    सुबह उठकर खाली पेट गुड़ खाना बहुत लाभदायक होता है

    गुड में पोषक तत्वों की मात्रा

    आईए जानते हैं Gud khane ke fayde ( गुड खाने के फायदे और नुकसान )

    1.वजन घटाना ( weight lose )

    गुड़ वजन घटाने में बहुत लाभदायक होता है क्योंकि इसमें ca, k, cu, zn आदि तत्व होते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं और गुड़ खाने से मेटाबोलिज्म अच्छा होता है

    2.एनीमिया से बचाव ( Prevention of anemia )

    गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन ( fe ) होता है जो खून की कमी को रोकता है और एनीमिया से बचाव करता है

    3.अच्छी त्वचा( glowing skin )

    गुड़ आपकी त्वचा के लिए बहुत आवश्यक होता है रोज एक टुकड़ा गुड़ खाने से त्वचा ग्लो करने लगती है क्योंकि गुड़ टॉक्सिंस पदार्थ को बाहर निकलता है

    4.इम्यूनिटी मजबूत ( Immunity strong )

    गुड़ में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं गुड में मौजूद विटामिन b6 हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं

    5.ऊर्जा बढ़ाना ( energy boost )

    गुड़ में प्रकृति शर्करा मौजूद होती है जो हमारी ऊर्जा को बढ़ाने का काम करती है और इसमें मौजूद कोपलेक्स कार्बोहाइड्रेट एनर्जी देने का काम करता है

    6.मूड में सुधार ( fresh mind )

    गुड़ में मौजूद Mg हमें तनाव रहित बनाता हैं और हमारा मूड अच्छा रहने लगता है

    7.खून साफ ( clean blood )

    रोज गुड़ खाने से खून साफ होने लगता है क्योंकि आयरन टॉक्सिन पदार्थ को बाहर निकालता है

    8.अच्छी नींद ( good sleep )

    जिस व्यक्ति को नींद ना आने की समस्या है उसे रोज गुड का सेवन करना चाहिए गुड़ में मैग्नीशियम होने की वजह से नींद लाने में मदद करता है

    9.जोड़ों में दर्द ( joint pain )

    गुड़ में एंटी इंप्लीमेंटर गुण होता है जो जोड़ों के दर्द को कम करने का काम करता है

    10.गैस की समस्या ( Gas problem )

    रोज गुड खाने से पेट साफ रहने लगता है जिससे गैस बनने की समस्या खत्म हो जाती है

    और पढ़े : Sugar khane ke nuksan | चीनी खाने के फायदे और नुकसान

    11.अस्थमा ( Asthma )

    जिसको भी अस्थमा की समस्या है उसे गुड़ के लड्डू बनाकर खाने चाहिए क्योंकि गुड़ में एंटी एलर्जिक तत्व होते हैं जो अस्थमा में राहत पहुंचाने का काम करते हैं

    12.हड्डियां मजबूत ( strong bones )

    गुड़ में मौजूद कैल्शियम व फास्फोरस तत्व की वजह से हमारी हड्डियां मजबूत बनती है घुटने से कम आवाज आती है

    13.सर्दी और जुकाम में फायदेमंद (Beneficial in cold)

    अगर किसी को सर्दी या जुकाम है तो गुड उसके लिए रामबाण साबित हो सकता है

    14.ब्लड प्रेशर नियंत्रित (Controll blood pressure )

    अगर व्यक्ति का बार-बार ब्लड प्रेशर बढ़ता है तो डॉक्टर उसे गुड़ खाने की सलाह देते हैं गुड़ में मौजूद K एसिड स्तर को कम करता है जिससे ब्लड प्रेशर कम रहता है

    15.पाचन में सुधार ( Improves digestion )

    आज के समय गलत खान-पान की वजह से पाचन क्रिया खराब होने लगती है गुड़ खाने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है क्योंकि गुड में काफी मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

    16.लीवर साफ ( Liver cleanse )

    उचित मात्रा में रोज गुड़ खाने से लीवर की सारी गंदगी धीरे-धीरे बाहर निकल जाती है और लीवर साफ रहने लगता है

    17.गला खराब है तो ( bad sore throat )

    अगर गला खराब या बैठ गया है तो पक्के हुए चावल के साथ गुड़ खाने से राहत मिलती है

    18.पीलिया में मदद ( jaundice )

    किसी व्यक्ति को अगर पीलिया हो जाता है तो उसे सौंठ के साथ गुड़ के लड्डू बनाकर खाने चाहिए तो पीलिया कुछ दिनों में सही होने लगता है

    Gud khane ke fayde

    निष्कर्ष ( conclusion )

    किसी भी चीज को सीमित मात्रा में खाया जाए तो ही अच्छा है यह बात गुड़ पर भी लागू होती है गुड खाने के फायदे और नुकसान ( Gud khane ke fayde ) दोनों है अधिक गुड़ खाना सेहत के लिए हानिकारक है और जिस किसी को भी डायबिटीज है वह डॉक्टर की सलाह पर ही गुड़ खाएं
    आज के दौर में जहां हर चीज में मिलावट आ रही है और सब खाने वाले पदार्थ केमिकल से बनाए जा रहे हैं वहां पर आप गुड़ खाकर निम्न गुणों का फायदा उठा सकते हैं और गुड़ एक आर्गेनिक पदार्थ है और इसके फायदे आपको तब ही नजर आएंगे जब आप इसे रोज सीमित मात्रा में उपयोग करेंगे प्राचीन काल से हमारे पूर्वज गुड़ खाते आ रहे है इसलिए उनकी सेहत इतनी अच्छी रहती थी

    FAQ

    1. Gud khane ke fayde kya hai ?

    गुड एक डिटॉक्सिफायर है जो लीवर साफ करने में मदद करता है और इम्यूनिटी मजबूत होती हैं

    1. कब गुड़ नहीं खाना चाहिए ?

    जिस किसी का भी बॉडी का तापमान अधिक रहता है और जिसको भी हाइ शुगर हो उसे गुड़ खाने से परहेज करना चाहिए

  • Vajan badhane ke liye kya khaye | 10 दिन में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं

    Vajan badhane ke liye kya khaye ( 10 दिन में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं? ) से ज्याद जरूरी है कि क्या न खाएं क्योंकि आज के समय सेहत से जुड़ी समस्याए बढ़ रही है कुछ लोग मोटापे को लेकर परेशान रहते हैं तो कुछ लोग वजन कम होने की वजह से परेशान रहते हैं ऐसे लोग जरा सा वजन बढ़ाने के लिए तरस रहे हैं आपको आज के समय बाजार में न जाने कितने उत्पाद मिल जाएंगे जो वजन को बढ़ाने की बात कहेंगे उनके हिसाब से उनका प्रोडक्ट सबसे अच्छा है और उसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हैं पर आज की सच्चाई आप सब लोगों को पता है हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और इन उत्पादों का उपयोग करने कितने लोग बीमार हुए हैं और उनके शरीर पर इतने साइड इफेक्ट हुए हैं कि वह जिंदगी भर उनसे ऊभर नहीं पाए हैं
    अगर आपका वजन नहीं बढ़ रहा है तो आपको मांसपेशियों में फैट की मात्रा बढ़ाने की जरूरत है न की पेट निकालने की आप अब तक जितनी कैलोरी खाते हैं आपको उसे थोड़ा अधिक कैलोरी का सेवन करना चाहिए आज के समय हर युवा चाहे वह लड़का हो या लड़की सभी अपना लुक अच्छा बनाना चाहते हैं वे चाहते हैं कि हम अपने ग्रुप में अच्छे देखें इस वजह से सब फिट रहने की रेस में दौड़ रहे हैं जो की अच्छी बात है

     vajan badhane ke liye kya khaye

    तो आईए जानते हैं vajan badhane ke liye kya khaye ( Weight gain diet in hindi )

    1.सुबह का नाश्ता ( Breakfast )

    वजन बढ़ाने के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी होता है हम अपने दिन की शुरुआत अच्छे व प्रोटीन से भरपूर नाश्ते से करनी चाहिए

    morning me vajan badhane ke liye kya khaye ?

    • अंडा ( egg )

    सुबह नाश्ते में अंडा जरूर खाना चाहिए क्योंकि अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और आप अंडे को उबालकर या आमलेट के रूप में भी खा सकते हैं इससे आपका प्रोटीन इनटेक पूरा होता है

    • ओट्स ( oats )

    ओट्स यह एक जई का दलिया होता है जिसमे फाइबर व कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में होते हैं यह आपके मसल्स बढ़ाने में मदद करते हैं ओट्स काफी हल्के होते हैं इसलिए ये आसानी से पच जाते हैं

    • दूध ( milk )

    अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं और सुबह दूध का सेवन जरूर करें क्योंकि इसमें आपको सारे अमीनो अम्ल प्राप्त होते हैं दूध में लेक्टोज शुगर भी उपलब्ध होती है

    Mid morning

    अगर आपका वजन नहीं बढ़ रहा हैं तो आपको कैलोरी घकैलरी की मात्रा बढ़ानी पड़ेगी आप नाश्ते के बाद और लंच से पहले कुछ फल खा सकते हैं
    जैसे तरबूज, एवोकाडो, चुकंदर आदि शामिल करें
    और साथ ही ब्रेड के साथ पीनट बटर खाएं इससे आपकी प्रोटीन की पूर्ति पूरी होगी

    2.दोपहर का खाना (launch)

    दोपहर का खाना बहुत जरूरी होता है क्योंकि दोपहर के खाने में प्रचुर मात्रा में खनिज तत्व ,कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन विटामिन, फाइबर होने चाहिए जिससे खाने के बाद पूरे दिन हमारे शरीर में ऊर्जा बनी रहे

    वजन बढ़ाने के लिए आपको दोपहर के खाने ( launch ) में निम्न आइटम शामिल करें

    चिकन ( chicken )

    अगर आप मांसाहारी हो तो चिकन को जरूर शामिल करें अगर आप रोज लंच में चिकन खाएंगे तो सिर्फ 15 दिन में आपका वजन बढ़ने लगेगा चिकन में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है

    पनीर ( cheese )

    अगर आप मांस नहीं खाते तो प्रोटीन की मात्रा पूरी करने के लिए पनीर खाएं आप कच्चा पनीर भी खा सकते हैं

    हरी सब्जियां ( green vegetables )

    हरी सब्जियों में आपकी मिनरल्स व विटामिन की जरूरत पूरी होती है और यह आपके पाचन ओर हृदय के लिए काफी लाभदायक होती है सब्जियों से शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है
    खासकर सब्जियों में आप आलू , चुकंदर,पालक, गाजर ब्रोकली आदि खाएं और साथ में ग्रीन सलाद का भी सेवन करें

    दही और छाछ ( yogurt )

    आप में दोपहर में दही ओर छाछ का प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि इनमें लाभदायक बेसिलस एंजाइम होते हैं

    3.रात का भोजन ( Dinner )

    रात का खाना थोड़ा हल्का होना चाहिए क्योंकि रात में हम कैलरी बर्न कम करते है अगर हम ज्यादा खाना खाएंगे तो वह हमारे शरीर में चर्बी के रूप में जमा होने लगता है इससे पेट बाहर निकलने लगता है

    रात को खाने में निम्न चीज शामिलकरें
    चपाती (bread)

    आप रात के खाने में 2 से 3 चपाती खा सकते हैं क्योंकि चपाती में ग्लूटीन नामक प्रोटीन होती है जो वजन बढ़ाने के लिए लाभदायक है चपाती भी कई प्रकार की होती है गेहूं की आटे की मक्का की , बाजरे की चपाती रात में आप गेहूं से बने आटे की चपाती खाएं क्योंकि यह हल्की होती है

    सब्जी ( vegetables )

    रात के खाने में एक सब्जी जरूर खाएं आप चाहे तो इसमें पनीर भी शामिल कर सकते हैं

    सूप ( soup )

    रात में टमाटर सूप सेहत के लिए अच्छा होता है और यह खाना पचाने में मदद करता है

    Note

    रात में दही ओर छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए और जितना हो सके घी का भी सेवन रात में कम करें

     vajan badhane ke liye kya khaye

    निष्कर्ष ( conclusion )

    इस लेख में आप ने जाना vajan badhane ke liye kya khaye और एक शोध के मुताबिक बदलते समय के साथ है एक बात सामने आई है कि पहले के दौर में इंसान सेहत पर ज्यादा ध्यान नहीं देता था फिर भी सेहतमंद ( fit ) रहता था और आज के समय में इंसान फिट रहना चाहता हैं पर अनफिट सबसे ज्यादा है इसका कारण आज का खान- पान और जीवनशैली पहले सब कुछ ऑर्गेनिक (प्राकृतिक ) होता था आज के समय हर चीज में मिलावट है और नई बीमारियां इजाज हो रही है इसलिए आज से ही अपनी सेहत पर ध्यान दें क्योंकि पैसे से सब कुछ खरीदा जा सकता है सिवाय सेहत के अच्छा खाना खाए और रोज
    व्यायाम करें

    FAQ:

    1.सबसे जल्दी वजन क्या खाने से बढ़ता है?

    इसके लिए प्रोटीन और वसा की मात्रा बढ़ानी पड़ेगी और रोज अधिक कैलरी का सेवन करना पड़ेगा
    जैसे – दूध, अंडा, घी, दालें, मीट आदि

    2.10 दिन में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

    10 दिन में वजन बढ़ाने के लिए खाने के साथ साथ रोज
    एक्सरसाइज भी करने बहुत जरूरी है
    और रोज एक हाई कैलरी डाइट लेने शुरू करनी पड़ेगी एक सख्त रूटीन अपनाना होगा

  • Yoga karne ke fayde | योग के लाभ

    yoga karne ke fayde ( योग के लाभ ) अनेक फायदे हैं योग आज के समय में कुछ वक्त अपने लिए निकालने का नाम है योग कुछ समय प्रकृति के साथ बिताने का नाम है योग इस शोरगुल भरी दुनिया में प्राकृति, पक्षियों , हवा व पानी की आवाज सुनने का नाम है योग
    अपने आप को जानने का नाम है योग अगर मेरी मानो तो योग के फायदे नुकसान को छोड़ो कुछ समय निकालकर अपने आप से मिलने के लिए कर लिया करो योग कुछ समय दुनिया से अलग ही होकर बैठ जाने का नाम है योग किसी को नहीं पता कहां जाना है फिर भी सब लोग भाग रहे हैं कुछ देर एक जगह रुक जाने का नाम है योग
    योग के बाहरी फायदे तो बहुत है यानी हमारे शरीर के लिए पर अंदर की अंर्तआत्मा के लिए यह फायदा है की जितनी देर आप योग करते हैं अलग दुनिया में होते हैं इस दुनिया से आपको कुछ भी मतलब नहीं होता है


    योग के बहुत से प्रकार होते है और इसे करने की क्रिया भी अलग-अलग होती है इसकी चर्चा किसी अलग लेख में करेंगे
    आज बस जानेंगे की योग क्यों करना चाहिए और yoga karne ke fayde ( योग के लाभ ) मैं बस बाहरी फायदे की बात कर रहा हूं असली योग का महत्व तो ऊपर बता दिया है
    Yoga karne ke fayde

    योग करने के कुछ नियम

    • नियमितता ( constanty )

    yoga karne ke fayde ( योग के लाभ ) आपको तभी मिलेंगे जब आप रोज योग करना शुरू करोगे बीच में नहीं छोड़ सकते आप नियमितता बनाए रखते हो तो आप योग द्वारा होने वाले फायदों को महसूस करोगे
    यह बात सिर्फ योग पर ही नहीं बल्कि हर जगह लागू होती है किसी भी काम में नियमितता जरूरी है
    वह कहावत है ना
    constanty success of key

    • शांत जगह ( peace )

    योग करने के लिए आप एक शांत जगह का चुनाव कीजिए जहां कोई भी शोर शराबा न हो क्योंकि शोर की वजह से आप ध्यान एकाग्र नहीं कर सकते

    • साफ जगह ( clean place )

    और जहां आप योग कर रहे हो व जगह साफ होनी चाहिए कोई भी आसपास कचरा ना हो क्योंकि इससे आप विचलित होंगे और बदबू भी महसूस करेंगे

    • आसन ( sitting mat )

    जिस आसन पर बैठकर आप योग कर रहे हो वह साफ और मुलायम होना चाहिए क्योंकि अगर आसान सख्त या खराब होगा तो आपको बैठने में दिक्कत होगी

    • खाली पेट ( empty stomach )

    योग करने से पहले कुछ भी ना खाएं क्योंकि योग हमेशा खाली पेट ही करना चाहिए जिससे सारी योग की प्रक्रिया आसानी से हो सके

    • ढीले कपड़े पहने ( wearing loose clothes )

    जिस ड्रेस या पहनावे में आप योग कर रहे हो वह खुला व आरामदायक हो क्योंकि अगर आप टाइट व तंग कपड़े पहनोगे तो आप अच्छे से योग नहीं कर पाओगे

    • सुबह जल्दी उठकर योग करें ( early morning )

    योग करने का सही समय सुबह सूरज उगने से पहले होता है जिसे आप को प्रकृति शांती व ताजगी का एहसास हो और साथ ही आप सूर्योदय होते हुए भी देख सके सुबह का वातावरण सकारात्मकता से भरा होता है

    Yoga karne ke fayde

    आईए अब जानते हैं Yoga karne ke fayde ( योग के लाभ )

    1.वजन नियंत्रण ( weight lose )

    अगर आप नियमित तौर पर रोज योग करते हैं तो आप महसूस करेंगे कि यह आपका वजन कम हो रहा है यानी आपके शरीर में जो अतिरिक्त चर्बी है वह क्योंकि रोज सुबह जल्दी उठने और योग क्रिया करने से फेट बर्न होती है

    2.अच्छी नींद ( good sleep )

    योग आपको अच्छी नींद लेने में मदद करता है और रोज योग करने से आपकी नींद जल्दी व गहरी आने लगती है

    3.ध्यान (focus)

    योग करने से दिमाग शांत रहने लगता है और आप कोई भी काम करते हैं उसमें निरंतरता व ध्यान बढ़ता है और आप अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल कर पाते हैं और आपका IQ लेवल बढ़ने में मदद करता है

    4.रोग प्रतिरोधकता (disease resistance)

    योग अभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है इसके साथ ही हमें रोग व बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है जैसे अस्थमा, हृदय रोग, कब्ज आदि को दूर करने के लिए योग करने की सलाह दी जाती है

    5.शारीरिक मुद्रा ( Body posture )

    जो लोग झुक कर चलते हैं या उनकी बॉडी एक तरफ झुकी रहती है सीधा तन कर नहीं चलते उनके लिए योग बहुत आवश्यक है क्योंकि योग करने से आपका बॉडी पोस्चर ठीक रहता है

    Yoga karne ke fayde

    6.पाचन तंत्र मजबूत (Imune system)

    अगर आपको पाचन संबंधी कोई भी रोग है या आपकी पाचन क्रिया खराब है तो दवाइयों पर पैसे बर्बाद करने की बजाए आप योग कीजिए आपको कुछ दिन में ही फर्क नजर आने लगेगा है हमें सभी योग आसान खाली पेट करने चाहिए पर गर्भासन ऐसा आसान है जो खाना खाने के बाद किया जाता है

    7.तनाव में कमी (stress less)

    योग आपको तनाव मुक्त और चिंता रहित जीवन जीने के उपाय प्रदान करता है योग का उद्देश्य ही चेहरे पर मुस्कान लाना है और तनाव को कम करना है योग आपके भीतर की ऊर्जा को बढ़ाता है

    8.खुद पर आत्मविश्वास (self confidence)

    अगर आप रोज योग करने लगते हैं तो आप अपने अंदर अलग ही आत्मविश्वास महसूस करेंगे क्योंकि आप में एक साहसिक भावना पैदा होने लगती है और आप में इतना विश्वास पैदा होता है कि आप कोई भी काम कर सकते हैं आप अपने सन्देह (doubt) करना छोड़ देते हैं और आपके अंदर सकारात्मक भावना पैदा होने लगती है
    और आप खुश रहने लगते हो
    इस लेख में आपने जाना Yoga karne ke fayde ( योग के लाभ ) अगर आप भी अपनी सेहत अच्छी बनाना चाहते हैं तो कल से ही योग शुरू कर दिजिए

  • Pachan shakti kaise badhaye | पाचन तंत्र मजबूत करने के घरेलू उपाय

    पाचन तंत्र मजबूत करने के घरेलू उपाय ( pachan shakti kaise badhaye ) पाचन तंत्र इसे हम शरीर का इंजन कह सकते है क्योंकि अगर किसी गाड़ी का इंजन खराब हो जाए तो क्या वह चल सकती है नहीं इसी प्रकार हमारा पाचन तंत्र खराब हो जाए तो हमारा शरीर रुक सा जाता है हम छोटे से काम करने में भी समस्या होने लगती है पाचन तंत्र हमारे शरीर का वह भाग है जो शरीर का हम कंट्रोल रूम बोल सकते हैं आज की जीवन शैली ऐसी हो गई है कि व्यक्ति को जो भी मिलता है वह खा लेता है वह यह नहीं सोचता की इसका असर मेरी बॉडी व पाचन तंत्र पर क्या पड़ेगा
    अच्छे पाचन तंत्र का होना हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक है इसका काम केवल भोजन को पचाना ही नहीं होता बल्कि शरीर को ऊर्जा देना और रोगों से बचाने में भी सहयोग करता है है पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप सुबह की कुछ आदतों को शामिल कर सकते हैं

    Pachan shakti kaise badhaye | पाचन तंत्र मजबूत करने के घरेलू उपाय

    आईए जानते है पाचन तंत्र को मजबूत करने के घरेलू उपाय ( pachan shakti kaise badhaye )

    1.हेल्दी नाश्ता ( good breakfast )

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह का नाश्ता अच्छा होना चाहिए जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर विटामिन प्रोटीन होना चाहिए क्योंकि अगर आपकी सुबह की मील अच्छी होगी तो आपके शरीर में पूरे दिन ऊर्जा रहेगी नाश्ता करना बहुत जरूरी है क्योंकि भूखे पेट से गैस व कमजोरी की समस्या हो सकती है
    हेल्दी नाश्ते में आप अंडा ,दूध ,फल, ब्राउन ब्रेड आदि शामिल कर सकते हैं

    2.गुनगुना पानी पीए ( warm water )

    सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए और खास तौर पर हमारे मुंह में जो लार होती है उसे पानी के साथ अंदर ले कुला ना करें क्योंकि इसमें बहुत से लाभ दायक एंजाइम होते हैं जो पेट की सफाई करने में मदद करते हैं और आप चाहे तो पानी में नींबू और शहद भी मिला सकते हैं

    3.योग ( meditation)

    सुबह के समय खुले आसमान के नीचे बैठकर योग करें और हो सके तो प्रकृति जहां हरियाली हो वहां बैठकर करें क्योंकि इससे आपके दिन की शुरुआत सकारात्मकता से होगी और तनाव मुक्त महसूस करेंगे योग में आप कई प्रकार के आसन कर सकते हैं
    जैसे प्राणायाम, कपाल भाती, अलोम-विलोम इन सब से आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा और आप पूरा दिन ऊर्जावान (active) महसूस करेंगे

    4.पर्याप्त पानी पीए ( drink water )

    Pachan shakti kaise badhaye | पाचन तंत्र मजबूत करने के घरेलू उपाय

    हम अपने कामों में इतना उलझ जाते हैं कि पानी पीना भूल जाते हैं और हमारी बॉडी को हाइड्रेड रखना बहुत जरूरी होता है सर्दियों में हमें प्यास कम लगती है इस वजह से हम दिन में 1- 2 बार ही पानी पीते हैं पर वैज्ञानिकों के शोध के मुताबिक हमें कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए पानी पीने से पाचन क्रिया तेज होती है और हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को मूत्र के द्वारा बाहर निकलता है और पानी में शहद मिलाकर पीना और भी अच्छा होता है

    5.खाना ठीक से चबाएं (chew food properly)

    पाचन तंत्र का ठीक से काम न करने का मुख्य कारण है हमारे खाने का तरीका हम खाना बहुत जल्दी खाते हैं और मुश्किल से ही उसे 3-4बार चबाते हैं जिससे उसे पचने में काफी समय लगता है हमें खाने को महीन टुकड़ों में तोड़ना चाहिए जिसके लिए हमें खाने को 32 बार चबाना चाहिए हम 32 तो छोड़ो 10 बार ही मुश्किल से चबाते हैं इससे कब्ज की समस्या भी हो सकती है

    और पढ़े : पेट की चर्बी कम करने के घरेलू उपाय | 10 Pet kam karne ki exercise

    6.व्यायाम ( Exercise )

    अगर आप अपना पाचन तंत्र मजबूत करना चाहते हैं तो आपको दिन में कम से कम आधा घंटा रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए एक्सरसाइज में आप Running ,push up, squats, jumping jack आदि कर सकते हैं एक्सरसाइज करने से आप का वजन भी कम होता है और आपको भूख अधिक लगती है और खाना जल्दी पचता है एक्सरसाइज करने से आपकी बॉडी बूस्ट होती है और आपकी स्किन पर ग्लो आता है

    निष्कर्ष ( conclusion )

    इस लेख में पाचन तंत्र मजबूत करने के घरेलू उपाय (Pachan shakti kaise badhaye) के बारे में जाना अगर आप अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो नियमित अच्छी नींद, अच्छी डाइट और योग करने से आप अपने आप को सेहतमंद रख सकते हैं और आज के समय आप बाहर का तला हुआ व अस्वच्छ खाना खाने से बचे और अपनी दिनचर्या को Productive बनाएं

  • गर्म पानी पीने के फायदे | benefits of drinking warm water

    जल या पानी इसके क‌ई पर्यावाची शब्द हो सकते हैं सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदे व नुकसान को अगर इसे एक लाइन में परिभाषित करना हो तो जल ही अमृत है कह सकते हैं और जल ही जीवन है इसके बिना कुछ सोच पाना भी संभव नहीं है और जल के फायदे व नुकसान अलग बात हैं फिर भी हमें जीवित रहने के लिए जल का सेवन करना पड़ेगा इसके बगैर जीवित रहना संभव नहीं हमारे शरीर में 60% से अधिक पानी होता है इससे जाहिर होता है कि हमारे लिए पानी कितना महत्वपूर्ण है इस दुनिया में न जाने कितने ग्रह हैं पर पानी पृथ्वी पर उपलब्ध है इसलिए तो यहां जीवन संभव है और दूसरे ग्रहों पर पानी की खोज अब भी वैज्ञानिक द्वारा जारी है

    तो आइए जानते हैं गर्म पानी पीने के फायदे गर्म पानी से मतलब गुनगुना पानी है

    आप सोच रहे होंगे कि हमने गर्म पानी के बारे में इतना कभी सोचा ही नहीं हमें जब प्यास लगती है तो हम पानी पी लेते हैं जो की सही भी है लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर आप पानी से ज्यादा लाभ ले सकते हैं

    गर्म पानी पीने के फायदे ( Benefits of drinking warm water )

    1.अच्छी त्वचा (Glowing skin )

    अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा (skin)चमक उठे तो पानी अधिक पिए दिन में तीन से चार लीटर पानी पीने से आपके चेहरे पर चमक (glow)आने लगती है और आपकी जो भी डेड स्किन है वह खत्म हो जाती है अधिक पानी पीने से चेहरे पर फुंसी, मुहांसे भी कम हो जाते हैं

    2.वजन घटना (Weight lose)

    अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ज्यादा गर्म पानी क सेवन आपके लिए फायदेमंद है अगर आप अधिक पानी पीते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे आपकी चर्बी (fat)कम होता है और नियमित मात्रा में पानी पीने से आपका पेट भरा हुआ रहता है जिससे आप ज्यादा खाना खाने से बचते हैं

    3.पाचन तंत्र (Digestive system )

    एक शोध के मुताबिक सीमित मात्रा में गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र सही रहता है वह हमारे पेट की सफाई के लिए भी आवश्यक है हम जब भी कुछ खाते हैं तो वह हमारे आहार नाल से पेट में चला जाता है और उसके बाद पानी पीने से आहार नाल व पेट साफ होता है और मूत्राशय से गंदगी बाहर निकलती है
    गर्म पानी एक प्रकार से हमारी बॉडी डिटॉक्स का काम करता है

    4.स्टेमिना बूस्ट (Stamina boost)

    हमारे शरीर में पानी की मात्रा कम होने पर हमें थकावट महसूस होने लगती है और हमारा शरीर अंदर से सूखने लगता है जिसे मैं डिहाइड्रेशन हो जाता है अगर इसी स्थिति में जल्द से जल्द पानी नहीं पीते हैं तो हम बीमार भी पड़ सकते हैं पानी से हमारे शरीर में एनर्जी आती है और हमारा Stamina भी Boost होता है

    5.किडनी का बचाव (Prevent kidney damage)

    अगर आपके गुर्दे (Kidney ) में पथरी (stone ) है तो इसे निकालने के लिए पानी से अच्छा कोई उपचार नहीं है जब हम ज्यादा मात्रा में पानी पीते हैं तो पथरी धीरे-धीरे टूटने लगती है और वह हमारे मूत्र मार्ग से छोटे-छोटे कणों के रूप में बाहर निकलने लगती है और आपके पथरी का साइज ज्यादा बड़ा है तो वह सर्जरी से ही बाहर निकाली जाती है लेकिन आप वक्त रहते पानी ज्यादा पिए तो उपचार संभव है और गुर्दे (kidney) भी कमजोर नहीं होते हैं

    निष्कर्ष (conclusion )

    हमारे शरीर को जितनी मात्रा में पानी की जरूरत होती है हम उससे कम पानी ही पीते हैं और सर्दी में तो पानी न के बराबर पीते हैं क्योंकि सर्दियों में प्यास कम लगती है जिस वजह से हम कम पानी पीते हैं हमें हमारी बॉडी को डिहाइड्रेट रखना चाहिए जिससे हमारे अंदर प्राप्त एनर्जी रहे !
    अब आपको पता चल गया होगा गर्म पानी पीने के फायदे (Benefits of drinking warm water) क्या- क्या है

    FQA:

    • कितना पानी पिए ?

    शोध के मुताबिक हमें सर्दियों में दो से तीन लीटर व गर्मियों में तीन से पांच लीटर तक पानी पीना चाहिए

    • गर्म पानी या ठंडा पानी पिए ?

    हमें सुबह उठकर खाली पेट थोड़ा गुनगुना पानी पीना चाहिए और दिन में नॉर्मल पानी पीना चाहिए

    • खाली पेट पानी पिए ?

    हमें खाना खाने से आधा घंटा पहले व आधा घंटा बाद पानी पीना चाहिए वह सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट गर्म पानी पीना चाहिए

    • रात को सोने से पहले पानी पिए ?

    हमें रात को सोने से पहले थोड़ा पानी पीना चाहिए और बीच रात में अगर हम उठ जाते हैं तो पानी पीकर सोना चाहिए

    • सुबह उठकर पानी पिए ?

    सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए और हमारे मुंह में जो लार होती है उसे पानी के साथ अंदर ले क्योंकि उसमें बहुत से अधिक मात्रा में लाभदायक एंजाइम होते हैं जो हमारे पाचन के लिए आवश्यक है

  • Sugar khane ke nuksan | चीनी खाने के फायदे और नुकसान

    चीनी खाने के फायदे और नुकसान ( sugar khane ke nuksan ) के बारे में जाने तो आज की समय हम किसी न किसी रुप से चीनी का प्रयोग करते हैं और भारतीयों में तो खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने का चलन तो है ही और भारतीय लोग मीठा खाना अधिक पसंद करते हैं और मीठा खाने से हमारे स्वास्थ्य में कई समस्याए हो सकती है पर फिर भी लोग मीठा खाना नहीं छोड़ते हैं न्यूरोसाइंस एंड विहेवियरल में पब्लिक एक रिपोर्ट के मुताबिक चीनी (sugar) दुनिया का घातक एक्टिव ड्रग है चीनी को White poison भी कहते हैं और कई लोग मीठा खाने के बहुत शौकीन होते हैं और वह अपनी डाइट में ज्यादा मिठा ही शामिल करते हैं

    आईए जानते हैं चीनी खाने के फायदे और नुकसान (sugar khane ke nuksan )

    1.डायबिटीज (sugar level)

    चीनी ज्यादा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और ज्यादा मीठा खाने से हमारे शरीर का एनर्जी लेवल भी कम होता है और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है अत्यधिक चीनी इंसुलिन सेंसिटिव को कम करके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है

    2.मोटापा (obesity)

    चीनी में उच्च मात्रा में कैलरी होती है जिससे अधिक सेवन से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है और वह ग्लूकोस हमारे शरीर में फैट के रूप में जमा होने लगता है और हमारा वजन बढ़ने लगता है और साथ ही रोज चीनी खाने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा रहता है

    3.कोलेस्ट्रॉल (cholesterol)

    ज्यादा चीनी खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है जिसे हार्ट अटैक व अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से बीपी भी बढ़ता है और थायराइड की समस्या होने लगती है

    4.लीवर डैमेज(liver damage)

    चीनी खाने से कैलरी फेट के रुप में लिवर में जमा होनी शुरू हो जाती है जिससे लिवर डैमेज होने लगता है
    इसे बचने के लिए चीनी से बने उत्पादों का सेवन कम करें

    5.ब्रेन फॉग (brain fog)

    ब्रेन फॉग यानी व्यक्ति को कंफ्यूजन के साथ मन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है और हमारे मस्तिष्क को नुकसान पहुंचता है चीनी के कारण ब्रेन फॉग की समस्या होती है इससे व्यक्ति की भूलने की समस्या बढ़ जाती है

    6.त्वचा (skin)

    अगर हम जरूरत से ज्यादा चीनी खाते हैं तो त्वचा पर भी बुरा असर पड़ने लगता है और हम कम उम्र में अधिक बूढ़े लगने लगते हैं चीनी के अंदर रिफाइंड शुगर जो हमारे स्किन सेल को dead करने का काम करती है और साथ स्किन पर रिंकल्स पैदा होने लगती है

    7.मुंहासे (pimple)
    Sugar khane ke nuksan

    चीनी खाने से त्वचा पर मुंहासे हो जाते हैं और शरीर में चीनी की मात्रा बढ़ने से इन्फ्लेमेशन बढ़ जाती है जिस वजह से स्किन पर पिंपल्स व छाया (black head) की समस्या हो जाती है

    चीनी ना खाने के फायदे

    • Good skin

    चीनी न खाने की वजह से आपकी उम्र कम लगने लगती है वह मुंहासे व achne जैसी समस्या कम हो जाती है स्किन ग्लो करने लगती है

    • वजन घटना (weight lose)

    अगर आप अपने आहार में चीनी शामिल नहीं करते हैं तो आपका वजन है यानी जो अतिरिक्त चर्बी है वह कम होने लगती है

    • रोग प्रतिरोधक (disease resistance)

    चीनी कम खाने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, मोटापा आदि और आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है

    • सक्रियता (Activness)

    आप अपने खुद को active and fresh महसूस करते हैं और आपको थकान कम महसूस होती है

    • oral हाइजीन

    यानी चीनी न खाने से आपके दांत व मसूड़े स्वस्थ रहते हैं इनमें जैसे दांतों में सड़न व कीड़ा लगने जैसी बीमारियों से आप बच सकते हैं

    इस लेख के जरिए आप ने जाना चीनी खाने के फायदे और नुकसान ( sugar khane ke nuksan ) के बारे में की ये आपके शरीर को कितना प्रभावित करते है

    निष्कर्ष (conclusion)

    हम कोई भी चीज हो उसे जरूरत से ज्यादा खाते हैं तो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होती है चाहे वह पानी क्यों ना हो अगर हमें कोई भी पदार्थ का उपयोग लिमिट मात्रा में करें तो वह शरीर के लिए सही रहता है और खासकर चीनी जैसे मिटे पदार्थ से हमें दूर रहना चाहिए क्योंकि इससे गंभीर बीमारियां होती है जो जीवनभर के लिए समस्या बन सकती है चीनी खाने के फायदे और नुकसान बहुत से हैऔर विज्ञानिको के अनुसार चीनी एक white poison होती है और इसके बजाय हम गुड व ब्राउन शुगर का प्रयोग कर सकते हैं गुड के तो बहुत से फायदे होते हैं