शरीर की कमजोरी कैसे दूर करें

शरीर की कमजोरी कैसे दूर करें

आज की तेज रफ्तार से दौड़ रही जिंदगी में इतने व्यस्त हो गए हैं कि हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान ही नहीं है और जिस वजह से पूरे दिन कमजोरी महसूस होती रहती है शरीर की कमजोरी कैसे दूर करें सब जाना चाहते हैं इसके लिए कई उपाय हैं आज के समय लाखों लोग फिजिकल और मेंटल थकान से जूझ रहे हैं चाहे 20-25 साल का युवा क्यों ना हो हर कोई थोड़ा सा काम करने के बाद थकान महसूस कर रहा है कमजोरी दूर करने के लिए बस आपको अपनी आदतों में बदलाव करना होगा इस लेख में हम जानेंगे शरीर की कमजोरी कैसे दूर करें और कमजोरी के क्या कारण है

शरीर में कमजोरी होने के लक्षण

हमें कमजोरी को दूर करने से पहले जाना जरूरी है क्या हमें सच में कमजोरी है या बस एक दिन की थकान है

  • पूरे दिन आलस में रहना और कुछ भी न करने का मन करना
  • कुछ देर बैठे रहने के बाद एकदम से खड़े होने पर आंखों के आगे अंधेरा छा जाना
  • थोड़ा सा काम करने या सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना
  • बातें याद न रहना और किसी भी काम पर फोकस न लगना
  • हर समय छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना व चिंता में रहना खाना सही से न पचना और भूख कम लगना

कमजोरी होने के क्या कारण है

शरीर की कमजोरी कैसे दूर करें
शरीर की कमजोरी कैसे दूर करें

जब तक हमें पता नहीं चलेगा की कमजोरी क्यों होती है तब तक हम इसकी जड़ तक नहीं पहुंच सकते और कमजोरी बार-बार होती रहेगी इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं

  • शरीर में पोषक तत्व कमी
  • रोज 6 घंटे कम सोना
  • शरीर में पानी की कमी जिससे सेल्स सुस्त जाते हैं हर समय ओवर थिंकिंग करना और टेंशन में रहना
  • किसी प्रकार की बीमारी होना एनीमिया ,डायबिटीज ,थाइरॉएड आदि

शरीर की कमजोरी कैसे दूर करें ( Diet plan )

1. केला (Banana)

केले में पोटेशियम और प्राकृतिक शुगर काफी मात्रा में होती है केले में सबसे ज्यादा एनर्जी होती है रोज दो केले खाने से मसल मजबूत और शरीर की थकान दूर होती है

2. ड्राई फ्रूट और दूध ( Dry fruits )

रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में कुछ बादाम और अखरोट मिलाकर पीएं
दूध में कैल्शियम और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है और ड्राई फ्रूट्स में विटामिन और खनिज होते हैं जो शरीर की कमजोरी को दूर करते हैं

3. खजूर ( Dates )

खजूर आयरन का अच्छा स्रोत होता है रोज तीन से चार खजूर खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती और स्टैमिना बढ़ता है रोज खजूर दूध में उबालकर खाएं

4. दालें और पनीर

शरीर की कमजोरी कैसे दूर करें
शरीर की कमजोरी कैसे दूर करें

हमारी मसल को वृद्धि के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है आप अपने खाने में दाल जैसे मूंग, उड़द,सोयाबीन और पनीर को जरूर शामिल करें प्रोटीन से शरीर मजबूत बनता है

5. अंजीर ( figs )

अंजीर शरीर के किसी भी प्रकार की कमजोरी को दूर करने की ताकत रखता है रात को दो-तीन अंजीर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं

Read More : गोरा होने के उपाय ( Body ko gora kaise kare )

कमजोरी दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे

1. अश्वगंधा

अश्वगंधा आयुर्वेदिक औषधि है जो स्ट्रेस कम करने में मददगार है और शरीर की ताकत को बढ़ाते हैं रात को सोने से पहले एक छोटा चम्मच पाउडर दूध में मिलाकर पिए

2. भीगे हुई चने

देसी चनों में काफी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है रात में चने भिगो दे और सुबह गुड के साथ चबा चबाकर खाएं इससे शरीर में बेहिसाब ताकत आती है

3. तुलसी

कुछ लोगों को दिमागी थकान रहती है तो तुलसी के बीजों को मिश्री के साथ मिलाकर खाएं इससे हर काम में फॉक्स बढ़ता है

दिनचर्या में बदलाव

  • दिन में कम से कम तीन से चार लीटर पानी पिए जिससे शरीर हाइड्रेट रहे कई थकान का का मुख्य कारण पानी की कमी होता है
  • रोज 10-15 मिनट सुबह की धूप लें विटामिन डी की कमी से हड्डियों में दर्द और कमजोरी रहती है
  • रोज 15 20 मिनट हल्की एक्सरसाइज करें इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और एनर्जी आती है
  • एक स्वस्थ शरीर के लिए 7 से 8 घंटे की गहरी नींद बहुत जरूरी है और रात में सोने से पहले मोबाइल का उपयोग न करें

दिमागी कमजोरी को कैसे दूर करें

शरीर की कमजोरी कैसे दूर करें
शरीर की कमजोरी कैसे दूर करें

आज के समय ज्यादातर लोग फिजिकल थकान से ज्यादा दिमाग की थकान से ज्यादा परेशान है इसलिए सबसे पहले मेंटल थकान को दूर करें रोज 10 – 15 मिनट आंखें बंद कर ध्यान करें वह काम करें जिससे आपको खुशी मिलती है जिससे आपका डोपामिन हार्मोन रिलीज हो
अगर आप सच में मानसिक शांति चाहते हैं तो नेगेटिव ( नकारात्मक ) लोगों से दूर हैं

  • अगर आपने सही डाइट ले रहे हैं और पूरी 7 से 8 घंटे की नींद ले रहे हैं और फिर भी शरीर में कमजोरी बनी हुई है तो आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है आपको कुछ टेस्ट करवाने चाहिए जो जरूरी है खून की जांच ,ब्लड शुगर लेवल ,थाइरॉएड प्रोफाइल ,विटामिन b12 d3 चेक करवाए

निष्कर्ष (conclusion)

शरीर की कमजोरी दूर करना कोई एक दिन का काम नहीं है यह एक लंबी प्रक्रिया है और आपको जल्दी परिणाम चाहिए तो आज से ही अपनी आदतें बदल लें ऊपर दी गई सभी उपाय आप करते हैं तो आपको 15-20 दिन में फर्क नजर आने लगेगा और आज के समय एक स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा धन है अपने शरीर को वह सम्मान दे जिसका वह हकदार है
शरीर की कमजोरी दूर कैसे करें लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं